भाविप की विवेकानन्द शाखा ने किया पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण

हिसार 6 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मॉडर्न डिफेंस स्कूल में एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जामुन, नीम, अशोका और अन्य पौधों का रोपण किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वक्ताओं ने सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व पौधारोपण के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को और मजबूत किया जा सकेगा।
कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अनिता भंडारी ने पौधारोपण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और भविष्य की पीढिय़ों के लिए एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अमर गोयल, सचिव नरेश बंसल, कोषाध्यक्ष मनीराम बंसल, विनोद मुंजाल, सीताराम मंगल, सुमित मित्तल, अशोक गर्ग, श्री विकास गोयल, राजकुमार गोयल, रमेश गोयल, दीपक गर्ग, अभय गर्ग के अलावा मातृशक्ति शाखा की संयोजक रेणु मंगल, अनिता भंडारी, श्रीमती इंदु मुंजाल, तथा मधु गर्ग जी भी उपस्थित रहीं।



