राजनीति

हलके में सबसे मजबूत स्थिति में हम, पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुट जाएं : रणधीर पनिहार

स्याहड़वा के श्री श्याम मंदिर में मत्था टेक गांव में किया कार्यालय का उद्घाटन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

नलवा हलके में हम सबसे मजबूत स्थिति हैं और आप लोगों की मेहनत व जनता के आशीर्वाद से हम यह चुनावी जंग जरूर जीतेंगे। आप 5 अक्टूबर तक चैन से न बैठें और अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दें। यह बात भाजपा उम्मीदवार रणधीर पनिहार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। सबसे पहले उन्होंने अपने गांव पनिहार में कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग ली। इसके बाद उन्होंने स्यहाड़वा गांव के श्री श्याम बाबा मंदिर में मत्था टेकने के उपरांत वहां हवन-यज्ञ के साथ अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। तदोपरांत उन्होंने अपने फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग ली। मीटिंग में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
रणधीर पनिहार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी ताकत और मजबूती आप लोग हैं। मतदान की तारीख 5 अक्टूबर में अब तीन सप्ताह ही बाकी हैं इसलिए आप लोग अपनी कमर कस लें और हलके के हर क्षेत्र में घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली से सभी वर्ग खुश हैं और प्रदेश की जनता हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार चाहती है। इसलिए आप सभी पुरजोर कोशिश में जुट जाएं।
इस अवसर पर पनिहार ने कहा कि हलके की जनता का हमें भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। जहां-जहां भी मैं चुनाव प्रचार के लिए गया हूं लोग बड़े उत्साह व गर्मजोशी से मिल रहे हैं। चौ. कुलदीप बिश्नोई के चुनाव प्रचार में पहुंचने से भी हमारी ताकत बढ़ी है और सभी समीकरण हमारे पक्ष में हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं इसलिए आप लोगों की मेहनत और मजबूती चुनाव में बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button