अन्य

रसोई का बजट बिगाडऩे वाली भाजपा को सबक सिखाएंगी महिलाएं : संतोष रामनिवास राड़ा

संतोष राड़ा ने मांगे पति रामनिवास राड़ा के लिए वोट

एंटिक ट्रुथ | हिसार

हिसार से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास राड़ा के समर्थन में उनकी धर्मपत्नी संतोष रामनिवास राड़ा भी चुनाव प्रचार में उतर चुकी हैं। उन्होंने शहर के विभिन्न पार्कों व अन्य क्षेत्रों में जाकर महिलाओं से वोट की अपील की। महिलाओं में कांग्रेस पार्टी के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि उनकी रसोई का बजट बिगाडऩे वाली भाजपा सरकार को इस बार महिलाएं हरियाणा में सबक सिखाएंगी। जो सिलेंडर कांग्रेस के शासनकाल में 500 रुपये का मिलता था उसके अब दोगुने दाम हो चुके हैं। वहीं दाल, सब्जी व अन्य घरेलू सामान भी महंगाई को पार कर गया है। महिलाओं में हिसार शहर में व्याप्त समस्याओं सीवरेज, बिजली, पानी आदि को लेकर भी काफी रोष था।
संतोष रामनिवास राड़ा ने कहा कि उनके पति हमेशा शहरवासियों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे हैं और वे हमेशा लोगों के बीच में रहते हैं। आप लोग उन्हें अपना भरपूर आशीर्वाद देकर भारी बहुमत से जिताएं और उनकी जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में हाथ के निशान पर अपना वोट दें। उन्होंने कहा कि  अन्य नेता चुनाव के बाद आपको ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे लेकिन रामनिवास राड़ा सदैव आप लोगों के बीच रहकर जनसेवा के कार्य करेंगे। अभी भी सत्ता में नहीं होने के बावजूद भी वे हिसार की जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। जीत के बाद वे हिसार को विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जात-पात, धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया है। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी समुदायों का भला कर सकती है। इसलिए इस बार खासतौर पर महिलाएं सोच-समझकर अपने मत का इस्तेमाल करें और प्रदेश की जनता के साथ धोखा करने वाली भाजपा सरकार को अपने वोट के अधिकार से सत्ता से उखाडऩे का काम करें। संतोष रामनिवास राड़ा ने कहा कि महिलाएं परिवार की धुरी होती हैं इसलिए वे खुद तथा परिवारजनों को कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button