हिसारधर्म कर्म

सच्ची श्रद्धा समर्पित करते हुए अणुव्रत के लिए उदाहरण प्रस्तुत करें कार्यकर्ता : मुनिश्री रणजीत

तेरापंथ भवन में अणुव्रत समिति हिसार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अणुव्रत समिति हिसार का शपथग्रहण समारोह तेरापंथ भवन कटला रामलीला में महातपस्वी युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती मुनिश्री रणजीत व मुनिश्री कौशल कुमार के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया।  समिति अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों ने मुनिश्री रणजीत व मुनिश्री कौशलकुमार के सानिध्य में पद व गोपनीयता की शपथ ली और अणुव्रत के नियमों पर चलते हुए अणुव्रत को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुनिश्री रणजीत ने अपने संबोधन में कहा कि सफल कार्यकर्ता सभी को अपने साथ लेकर चलता है। वह पृथ्वी जैसा सहनशील, अग्नि जैसा तेजस्वी, जल जैसा पवित्र और वायु जैसा शीतल होता है। उसमें रचनात्मक चिंतन कार्य हो, निष्ठा हो, गुरु धर्म के प्रति निष्ठा होनी चाहिए। मुनिश्री ने कहा कि अणुव्रत का उद्देश्य राष्ट्रीय चरित्र का उत्थान करना है। अणुव्रत आचार संहिता को अपने व्यवहार में ग्रहण करें। सच्ची श्रद्धा समर्पित करते हुए अणुव्रत के लिए उदाहरण प्रस्तुत करें। आचार्य मुनिश्री ने कहा कि अणुव्रत का लक्ष्य है जाति, संप्रदाय, लिंग, वर्ग, भाषा और प्रांतक भेदों को मिटाकर मानव मात्र में मानवता की भावना पैदा करना है। अणुव्रत के माध्यम से जन-जन में मानवता की भावना पैदा करने के लिए अणुव्रत के कार्यकर्ताओं को सदैव तत्पर व तैयार रहना चाहिए।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, मंत्री दर्शन लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद जैन, उपाध्यक्ष अनिल जैन, एडवोकेट नत्थू राम जैन, सभा अध्यक्ष प्रमोद जैन, डॉ. राम कुमार सैनी, डॉ. दीपक गुप्ता, श्रवण कुमार गिरधर, इंद्रेश पांडे, प्रेम कुमार, सुरेश जांगड़ा, सुरेश जैन, नितिन कुमार, अनिल गुप्ता ,सुनील मित्तल, सुरेश शर्मा, जगदीश गर्ग, सुरेश कुमार, संजीव राजपाल, विपिन मोहन, सगुन चन्द सिगंल, सुंदर सिंह, गोविंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर सहयोगी संस्थाओं श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button