हिसारराज्यों से खबरेंहरियाणा

हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ओडीएम कॉलेज में योग कार्यक्रम का आयोजन

हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सूर्य नमस्कार अभियान के तहत ओडीएम वूमन कॉलेज में एक विशेष आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. प्रतिमा कुमार की देखरेख में आयुष योग सहायक कविता ने छात्राओं को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सूर्य नमस्कार के महत्व और लाभों से अवगत कराना था। आयुष योग सहायक कविता ने छात्राओं को सूर्य नमस्कार के सही तरीके और तकनीकों के बारे में बताया और इसका नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। हरियाणा योग आयोग द्वारा आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button