राजनीति

कांग्रेस प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर बेहद मजबूत स्थिति में : घणघस

रोहतक, सिरसा और हिसार सीट रिकॉर्ड मतों से जीतेगी कांग्रेस

एंटिक ट्रुथ | हिसार

इंडिया गठबंधन प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगा और देश व प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। यह बात कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव कुलजीत सिंह घणघस ने कही। हिसार लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जयप्रकाश की जीत निश्चित है अब तो केवल जीत के मार्जिन की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सभी लोकसभा सीटों पर बेहद मजबूत स्थिति में है। रोहतक, सिरसा और हिसार सीट कांग्रेस रिकॉर्ड मतों से जीतेगी।
कुलजीत सिंह घणघस ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ घोर अन्याय किया है। किसान लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार उनकी सुनने के बजाय उन पर लाठी गोली चला रही है। बेरोजगारी में नंबर 1 हरियाणा के आंकड़ों को छिपाने के लिए ग्रुप-डी, ग्रुप-सी, कौशल रोजगार का सहारा लेकर इसे छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। अग्निवीर स्कीम के तहत सेना में मात्र 4 साल तक की सर्विस रखकर युवाओं के साथ मजाक किया जा रहा है। इसके अलावा कोई भी ऐसा वर्ग नहीं है जो इस सरकार के शासनकाल से खुश हो। देश को धर्म-जाति के नाम पर बांटकर अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करना ही भाजपा का काम है लेकिन अब देश-प्रदेश की जनता भाजपा के इस खेल का समझ चुकी है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी और देश में कांग्रेस की सरकार स्थापित करने में अपना अहम योगदान देगी। हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनना निश्चित है जल्द ही देश प्रदेश में कांग्रेस का सुशासन होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button