धर्म कर्म

खरड़-अलीपुर में विश्व शांति व पर्यावरण हेतु 531 हवन यज्ञ 4 से

एंटिक ट्रुथ | हिसार

निकटवर्ती गांव खरड़-अलीपुर में स्थित स्वामी दीप्तानंद अवधूत आश्रम खरड़-अलीपुर में सतगुरु बंदी छोड़ हरिहरानंद महाराज का नवम निर्वाण महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ 4 फरवरी से 10 फरवरी तक मनाया जाएगा। यह जानकारी स्वामी कृष्णानंद महाराज ने आश्रम में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।
स्वामी कृष्णानंद महाराज ने बताया कि सतगुरु बंदी छोड़ हरिहरानंद महाराज की 108 फीट ऊंची भव्य समाधि के निर्माण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 4 फरवरी से विश्व शांति में व पर्यावरण हेतु 531वां हवन यज्ञ महाकुंभ का शुभारंभ सुबह 8 बजे  से 10 बजे तक, 12 से 2 बजे तक, 4 बजे से 6 बजे तक निरंतर 9 हवन कुंडों में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में लोग यज्ञ में आहुति देंगे। 10:15 बजे से 531 सतगुरु बंदी छोड़ घीसा संत जी महाराज के ग्रंथ साहेब की अमृतमयी वाणी के 531 अखंड पाठों का शुभारंभ स्वामी श्री कृष्णानंद, स्वामी अमृतानंद, स्वामी जितेन्द्रानंद, स्वामी ब्रह्मानंद, संत महापुरुष व साध संगत की उपस्थिति में करेंगे। नित्य 90 अखंड पाठों का शुभारंभ होगा। हर रोज रात्रि को 8 बजे से 10 बजे तक सत्संग किया जाएगा। 9 फरवरी को रात्रि 8  बजे से प्रभु जी तक सत्संग रहेगा 10 फरवरी को सुबह 8 बजे से 10 तक हवन-यज्ञ होगा। 10 बजे संपूर्ण 531 अखंड पाठों का संपूर्ण भोग लगाया जाएगा। 11 से 2 तक सत्संग किया जाएगा। भंडारा सुबह 9 बजे से  चलता रहेगा। सभी धर्म प्रेमी भक्त जन इस अवसर पर पहुंचकर यज्ञ में अपनी आहुति देंगे, सभी श्रद्धालु सत्संग में संतो के प्रवचन व वाणी सुनकर अपने जीवन को प्रभु प्रेम में लीन करें और अपने जीवन को सुखमय बनाएं।
इस मौके पर स्वामी श्री कृष्णानंद, स्वामी अमृतानंद, स्वामी जितेन्द्रानंद, स्वामी ब्रह्मानंद, स्वामी बलबीरानंद आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button