अन्य

श्री राधा कृष्ण बड़ा मंदिर में भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन ज्ञान का अमृत सागर बरसा

भक्त प्रहलाद, वामन अवतार एवं गजानंद मोक्ष की कथा का बड़ा ही सुंदर वर्णन हुआ

एंटिक ट्रुथ | हिसार

श्री राधा कृष्ण बड़ा मंदिर में संगीतमय भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में तीसरे दिन ज्ञान का अमृत सागर बरसा। यह कार्यक्रम 9 फरवरी से 15 फरवरी तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक चलेगा। तीसरे दिन की कथा में भक्त प्रहलाद वामन अवतार एवं गजानन मोक्ष का बड़ा ही सुंदर वर्णन किया गया। कथावाचक पंडित प्रेम जी ने बताया की भागवत कथा बड़ी ही फलदायी व मोक्षदायी होती है। इसलिए जिस स्थान पर भी भागवत हो रही हो हमें उसका श्रवण जरूर करना चाहिए। यदि श्रवण न कर सकें और यदि हम श्रीमद् भागवत कथा का दर्शन ही कर लें तो भी अतुल्य पुण्य मिलता है। इसके अलावा कथा में उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन शुभ कर्मों से मिलता है जिसमें मनुष्य को सत्कर्म करने चाहिए ताकि मोक्ष की प्राप्ति हो। भागवत कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तों पर खूब झूमे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button