अन्य

अणुव्रत गीत का सामूहिक संगान कल, तैयारियां पूर्ण : राजेंद्र अग्रवाल

देश भर में सामूहिक रूप से गाया जाएगा ‘नैतिकता की सुरसरिता में जन-जन मन पावन हो, संयममय जीवन हो’ अणुव्रत गीत

एंटिक ट्रुथ | हिसार

जन-जन को मानवता का संदेश देने के उद्देश्य से इस 18 जनवरी को देशभर में हजारों स्थानों पर अणुव्रत गीत ‘नैतिकता की सुरसरिता में जन-जन मन पावन हो, संयममय जीवन हो’ का सामूहिक संगान किया जायेगा। देश-विदेश में एक करोड़ लोगों की इसमें सहभागिता की सम्भावना है। महासंगान का मुख्य कार्यक्रम अणुव्रत अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण के पावन सान्निध्य में ठाणे मुंबई में आयोजित होगा।

यह जानकारी देते हुए अणुव्रत समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान अणुव्रत आंदोलन की केंद्रीय संस्था अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। अणुव्रत गीत महासंगान के साथ-साथ सभी संभागी स्वस्थ समाज निर्माण का शंखनाद करते हुए सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति का संकल्प लेंगे।

अणुव्रत समिति अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय स्तर पर 18 जनवरी को आयोजित होने वाले ‘अणुव्रत गीत महासंगान’ की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसमें शहर के विद्यालयों सहित अन्य स्थानों पर अणुव्रत गीत के सामूहिक संगान का आयोजन किया जाएगा। शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवं प्रशानिक अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें इस अभियान से जोड़ा गया है। सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयारियों को पूर्ण करने में लगी हुई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button