मौसमलाइफस्टाइलहरियाणा

हरियाणा में कोल्ड डे और घने कोहरे का टला नहीं खतरा

4 दिन से धूप नहीं दिखी; महेंद्रगढ़ में शिमला की तुलना में अधिक ठंड

हरियाणा में कोल्ड डे और घने कोहरे का खतरा टला नहीं है। 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे आ गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है। सबसे अहम बात यह है कि राज्य के सभी 22 जिलों में दिन का पारा 14 डिग्री और रात का पारा 10 डिग्री से नीचे ही रहा।

हरियाणा में चौथे दिन प्रदेश के अधिकांश जिलों में धूप नहीं निकली। इस कारण से तीन जिले हिसार, फतेहाबाद व करनाल में कड़ाके की ठंड से लोगों को काफी परेशानी हुई। अंबाला और रोहतक में भी ऐसे ही हालात रहे। करनाल में दिन का तापमान 9.1 डिग्री, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रहा। यह तापमान शिमला से भी कम है।

राहत की उम्मीद नहीं

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक अभी चार दिन और राहत की उम्मीद नहीं है। पहाड़ों से बर्फीली हवाएं लगातार चल रही हैं, इससे दिन में ठिठुरन और ज्यादा महसूस की जाएगी। 3 जनवरी को भी हरियाणा में कुछ स्थानों में सीवियर कोल्ड डे का पूर्वानुमान है। हालांकि धुंध से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने तीन जनवरी यानी आज के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

तीन महीने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बारिश व तापमान को लेकर अगले तीन महीने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी-मार्च तक सामान्य बारिश के आसार हैं। जनवरी में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है। वहीं, जनवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जाएगा। इसका मतलब है कि रातों में ज्यादा ठंड नहीं रहेगी। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। यानी दिन ठंडे रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button