अन्य

हिंदुस्तानी को तिरंगा हाथ में उठाए हुए 5000 दिन होने पर शहर के लोगों व नेताओं से मिल रही बधाई

विभिन्न पार्टियों के नेता व शहर के लोग हिन्दुस्तानी को बता रहे देश का गौरव

एंटिक ट्रुथ | हिसार

जागो मानव बनो इंसान संस्था के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता गंगापुत्र राजेश हिंदुस्तानी को उनके निस्वार्थ जनहित कार्यों तथा तिरंगा हाथ में थामे 5000 दिन होने पर हिसार के गणमान्य लोगों ने बधाई या शुभकमनाएं दीं। शहर के लोगों ने उन्हें हिसार, हरियाणा व देश की शान बताया। उन्होंने कहा कि उनको हिंदुस्तानी पर गर्व है जो तिरंगे को 13 वर्ष यानि 5000 दिनों से हर दुख झेलते हुए हाथ में पूरे सम्मान के साथ थामे हुए हैं। उन्होंने न केवल तिरंगे झंडे का सम्मान किया बल्कि लोगों को भी इसके प्रति जागरुक किया और सबके लिए प्रेरणास्त्रोत बने। इसके अलावा वे बगैर किसी राजनीति या पार्टी के लगातार सामाजिक कार्यों में लगातार आगे रहते हैं।
उन्हें न केवल शहर के लोगों बल्कि शहर के कांग्रेस, बेजीपी व अन्य नेताओं ने भी तिरंगा हाथ में थामे 5000 दिन पूरे होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। बीजेपी नेता पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल मानी, रवि सैनी के आवास पर हिंदुस्तानी ने रंग होली की शुभकमनाएं दीं। पूर्व मेयर गौतम सरदाना, अनिल मानी या रवि सैनी ने भी हिंदुस्तानी की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिसार या देशहित कार्यों के लिए उनका हमेशा योगदान रहता है। तिरंगा 5000 दिनों से थामे रहने पर उन्होंने हिन्दुस्तानी को हिसार का गौरव बताकर उनकी प्रशंसा की व उनका स्वागत किया। युवाओं को हिन्दुस्तानी ने समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री संपत सिंह ने भी हिंदुस्तानी की जनहित की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने उनके 13 साल तक हमेशा हाथ में तिरंगे थामे रखने को देश के लिए एक प्रेरणादायी कार्य बताया एवं शुभकामनाएं दीं।
हिंदुस्तानी ने शहर में कई धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए व युवाओं में देशभक्ति का जोश भरा। महाविद्यालय के कार्यक्रम में भी युवाओं को देशभक्ति से प्रेरित किया। इसके अलावा जनहित कार्यों में वे निरंतर लगे हुए हैं और लोगों की समस्याओं के प्रति आवाज उठाने में हमेशा आगे रहते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button