हरियाणा

बहादुरगढ़ में रात को युवक पर बदमाशों ने गोलियां बरसाई ,

पिस्तौल के बल पर गाड़ी छिनने लगे।

हरियाणा के बहादुरगढ़ में गुरुवार की रात करीब 11 बजे एक युवक पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। युवक के एक हाथ और पैर में गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल युवक शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। गाड़ी लूटपाट का विरोध करने पर गोली मारने की बात सामने आई है। हालांकि वारदात की असली वजह की पुलिस जांच कर रही है। एक हमलावर को पकड़ लिया गया तो दूसरा भागने में कामयाब रहा।

फायरिंग में घायल दिल्ली निवासी महेश को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसे ICU में भर्ती किया गया है। ऑपरेशन के बाद उसके हाथ और पैर से गोलियां निकाली जाएगी।

महेश को लगी हैं 2 गोलियां

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के जौंती निवासी महेश गुरुवार की रात पटेल नगर निवासी अपने दोस्त अमित के साथ था। रात करीब 11 बजे दोनों पारले बिस्कुट कंपनी के पास खड़े हुए थे। इसी दौरान 2 बदमाश इनके पास पहुंचे और इनसे पिस्तौल के बल पर गाड़ी छिनने लगे।

इसी बात पर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। इसके बाद बदमाशों ने महेश पर गोलियां चला दी। महेश को दो गोलियां लगी। इसके बाद दोनों हमलावर भागने लगे तो लोगों ने एक आरोपी को काबू कर लिया।

गोली मारने वाले दोनों बदमाश दिल्ली के

वहीं गोली लगने ने महेश को लोगों की भीड़ ने संभाला और तुरंत बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। उसके हाथ और पांव में गोली लगी है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से पकड़े गए युवक की पहचान काला के रूप में हुई है।

यह दिल्ली के नागल ठाकरान का रहने वाला है। वहीं गोली मारकर भागने वाला आरोपी बख्तावपुर दिल्ली का लड्डू बताया जा रहा है। देर रात तक पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गोली लूटपाट के मकसद से मारी गई या कोई और वजह रही, ये अभी जांच का विषय है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button