अन्यहरियाणा

सावित्री बाई फूले के नाम का विरोध एक समाज नहीं अपितु पूरी महिला जाति का अपमान : सैनी युवा मोर्चा

मेयर गौतम सरदाना द्वारा शहर के सिटी गेट का नाम सावित्री बाई फूले रखे जाने का विरोध करने पर सैनी युवा मोर्चा ने की निंदा

एंटिक ट्रुथ | हिसार

महाराजा शूर सैनी युवा मोर्चा के अध्यक्ष हेमन्त सैनी खोवाल व संरक्षक उपेन्द्र सैनी नगर निगम मेयर गौतम सरदाना द्वारा दिल्ली रोड पर बनने वाले सिटी गेट का नाम सावित्री बाई फूले रखे जाने का विरोध करने की निंदा की है। मोर्चा के संरक्षक उपेंद्र सैनी ने बताया कि सावित्री बाई फूले एक समाज की न होकर पूरे अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लिए सम्माननीय है

वहीं नारी शिक्षा की अलख जगाने वाले देश की प्रथम शिक्षिका भी हैं। ऐसी महान विभूति के नाम से सिटी गेट का नाम रखा जाना शहर के लिए गर्व की बात है और उसका विरोध करनो मेयर की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। इतने बड़े पद पर बैठकर इस तरह का दुर्भावनापूर्ण विरोध करना मेयर और पार्षदों को शोभा नहीं देता।

सावित्री बाई फूले ने सदैव शोषित एवं पिछड़े वर्ग के लोगों की हितों की पैरवी की इसलिए वे सभी के लिए आदरणीय हैं। इसके अलावा बैठक में मेयर के साथ-साथ निगम के 3 अन्य पार्षदों ने भी इसका विरोध किया है जो कि शर्म की बात है। नगर निगम मेयर व उक्त पार्षदों को इसका खामियाजा आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

हिसार शहर में सैनी समाज की जनसंख्या अहम स्थान रखती है तथा शहर की सत्ता की चाबी शहर के सैनी समाज से होकर निकलती है। इसलिए मेयर गौतम सरदाना व पार्षदों को इस बात को नहीं भूलते हुए इस पुन: विचार करना चाहिए तथा शहर के सिटी गेट का नाम सावित्री बाई फूले के नाम पर ही रखा जाना चाहिए।

युवा मोर्चा ने मांग उठाई कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा और उन्हें इस मामले से अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा शुभम सैनी, मदन कटारिया, चंद्रकांत स्वामी, कृष्ण कुमार, नवीन सैनी सहित समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने भी इस पर आपत्ति जताई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button