अन्य

ब्राह्मण खाप के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा के सम्मान में होगा कार्यक्रम

एंटिक ट्रुथ | हिसार

गत दिवस ब्राह्मण खाप हरियाणा की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें अशोक शर्मा को खाप का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं ब्राह्मण नेता संजीव कौशिक ने बताया कि अशोक शर्मा के सम्मान में डाबड़ा चौक स्थित उनके प्रतिष्ठान श्री बाला जी मोटर ड्राइविंग स्कूल पर सायं 4 बजे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नव नियुक्त प्रधान का अभिनंदन किया जाएगा। इसके अलावा जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान राजकुमार शर्मा, शहर के ब्राह्मण जिला पार्षदों व अन्य समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर खाप प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा व समाज के अन्य सम्मानित व्यक्तियों को ललित शर्मा पी.ए. श्रीमती सावित्री जिंदल, संजीव कौशिक, राजेंद्र शर्मा हिसार कार ड्राइविंग स्कूल, प्रदीप कौशिक साईं ड्राइविंग स्कूल, यागेंद्र शर्मा संस्थापक भगवान श्री परशुराम समिति, जितेंद्र शर्मा, विकास कौशिक हर्ष कार ड्राइविंग स्कूल, सतीश शर्मा, सुनील शर्मा व संदीप किरमारा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहकर सम्मानित करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button