हरियाणा

हिसार के लोगों ने दुनिया में किया है हिसार का नाम रोशन, नहीं बदलने देंगे हिसार का नाम, करेंगे पूरजोर विरोध : राजेश हिन्दुस्तानी

तिरंगा झंडा हाथ में रखने के 5000 दिन पूरे होने पर शहर में यात्रा निकालेंगे राजेश हिन्दुस्तानी

एंटिक ट्रुथ | हिसार

जागो मानव बनो इंसान संस्था के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता गंगापुत्र राजेश हिन्दुस्तानी ने रेलवे रोड पर बन रही सडक़ के निर्माण को देखने पहुंचे और वहां ठेकेदार जोगेंद्र से रोड के संबंध में बातचीत की। हिन्दुस्तानी ने ठेकेदार जोगेंद्र को कहा कि वे रोड को सही, मजबूत व लेवल के अनुसार बनाएं। शहर में रोड बनाते ही जल्द ही टूट जाती हैं इसलिए इस रोड को मजबूती के साथ बनाएं। ठेकेदार जोंगेद्र ने हिन्दुस्तानी को आश्वास्त किया कि रोड बनाने में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। हिन्दुस्तानी को आस-पास के लोगों व कुछ वकीलों ने कहा था कि वे सडक़ निर्माण के कार्य को स्वयं आकर देखें कि ठेकेदार उसे सही बना रहा है या नहीं।
राजेश हिन्दुस्तानी ने कहा कि हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता हिसार का नाम बदलने की बात कह रहे हैं कि जिसका कोई औचित्य नहीं है शहर का नाम बदलने की बजाय डॉ. कमल गुप्ता शहर के लिए काम करके दिखाएं। शहर में इतनी समस्याएं व्याप्त हैं डॉ. कमल गुप्ता उन पर अपना ध्यान लगाएं बजाय बेतुके और बिना अर्थ के कामों के। ऐसा करके भाजपा व डॉ. गुप्ता लोगों का ध्यान अन्य बुनियादी समस्याओं व मांगों से भटका रहे हैं। हिन्दुस्तानी ने कहा कि हिसार का नाम बिल्कुल सही व सुंदर है इसे बदले जाने की कोई आवश्यकता नहीं है और इसे बदलने भी नहीं दिया जाएगा। इसके लिए जो भी करना पड़ेगा मैं करूंगा। इसके लिए विधायक के घर के सामने धरना देना पड़ेगा तो दिया जाएगा व अनशन करना पड़ा तो करूंगा लेकिन हिसार का नाम किसी कीमत पर नहीं बदलने देंगे। वहीं हिन्दुस्तानी ने कहा कि उन्हें हाथ में तिरंगा झंडा थामे 5000 दिन होने पर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button