चंडीगढ़व्रत त्योहार

प्रशासन की घोर लापरवाही से छठ पूजा पर हजारों आस्थावान हुए आहत, सिर पर चुनाव

एंटिक ट्रुथ | आर के विक्रमा शर्मा( चंडीगढ़)/बीरबल शर्मा /अनिल शारदा

छठ पूजा उत्तर प्रदेश और बिहारी का लोगों का सबसे बड़ा त्यौहार होता है भगवान सूर्य की पूजा से जुड़ी छठ पूजा का अपना ही महत्व है इसको मानने वाले दुनिया के किसी भी कोने में रहते हो लेकिन मैं छठ पूजन या तो वही मानते हैं या फिर अपने प्रदेश को वापसी करते हैं सरकार उनके आने जाने के लिए स्पेशल ट्रेनों का बेसन का पुख्ता प्रबंध करती हैं जलाशयों को नदियों को पोखरों को सरोवरों को कुछ दिवस पहले ही साफ सफाई करके तैयार किया जाता है ताकि छठ पूजा में कोई व्यवधान न पड़े लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने इस मर्तबा चंडीगढ़ ट्राई सिटी के लोगों की आस्थाओं से खुला खिलवाड़ किया है ऐसा छठ पूजा के आस्थावानों का रोज और शिकायत है की जांच कर प्रशासन ने सेक्टर 42 स्थित कृत्रिम झील को इस बार सुख रखा है बड़ी तादाद में वहां पर छठ पूजा मनाने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार के चंडीगढ़ ट्राई सिटी में रहते प्रवासी लोगों का जमावड़ा इकट्ठा हुआ लेकिन घोर निराशा से जूझते उनको देखा गया कृत्रिम झील बिल्कुल सूखी है पानी की एक बूंद तक उसमें नहीं है आहट आस्था वालों ने प्रशासन की नगर निगम की इस और घोर लापरवाही की घोर निंदा की हैमजेदार बात तो यह है कि इसकी भरपाई प्रशासन के अधिकारियों को नहीं बल्कि लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले स्थानीय नेताओं को करनी पड़ेगी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग छठ पूजा के व्यवधान को लेकर प्रशासन के और स्थानीय नेताओं की अनदेखी से प्रताड़ित हैं और पूरी तरह गुस्से में है। चंडीगढ़ प्रशासन ने छठ पूजा के पावन शुभावसर पर छठ पूजा मनाने वाले आस्थावानों की धार्मिक आस्था से खुलेआम खिलवाड़ किया है। क्षेत्रीय कांग्रेस आई के पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने चंडीगढ़ प्रशासन के एक्स ई एन नवराज सिंह से आग्रह किया था कि 13 और 14 अप्रैल को छठ पूजा के लिए सेक्टर 42 स्थित कृत्रिम सूखी न्यू लेक में पानी खोल दिया जाए। ताकि चंडीगढ़ ट्राई सिटी के हजारों यूपी और बिहार के लोग आस्था के पर्व छठ पूजा पर अपनी पूजा अर्चना कर सकें। लेकिन एक्स ई एन ने उनके आग्रह को घोर लापरवाही के साथ दरकिनार कर दिया। चंडीगढ़ प्रशासन की उक्त लापरवाही के कारण लोगों को बिना छठ पूजा किए ही न्यू लेक से वापिस हताश व निराश लौटना पड़ा। उत्तर पूर्वी भारत के लोगों में प्रशासन के इस निंदनीय रवैये के खिलाफ भारी आक्रोश है। स्थानीय सीनियर रिपोर्टर से बात करते हुए पार्षद जसवीर सिंह बंटी ने कहा कि इस घोर लापरवाही के बारे में कार्यकारी अभियंता नवराज सिंह से जब बात की गई। तो उन्होंने कहा कि यह काम पब्लिक हेल्थ का है। नवराज सिंह हॉर्टिकल्चर के कार्यकारी अभियंता है। जसवीर सिंह बंटी का कंप्लेंट थी कि आपने समय रहते क्यों नहीं सूचित किया। ताकि संबंधित अधिकारियों को झील में पानी भरने के लिए अवगत करवाया जाता। हेलो जसवीर सिंह बंटी के मुताबिक उक्त अधिकारी को कुछ दिन पहले ही झील में पानी भरने की रिक्वेस्ट की गई थी। पार्षद जसवीर सिंह बंटी ने कहा कि उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर चंद्रभूषण ओझा से भी बात की। तो उन्होंने तुरंत न्यू लेक पर अधिकारी का दौरा करवाया। जिसमें पानी भरने वाली मोटर खराब पाई गई है।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्वांचल नेता शशि शंकर तिवारी ने बताया कि छठ पूजा चैत्र मास गर्मियों में और कार्तिक मास सर्दियों में की जाती है। लेकिन कांग्रेस आई और आम आदमी पार्टी के मेयर कुलदीप जी ने प्रवासियों के सबसे बड़े पर्व पर उन्हें घोर निराशा दी है। और उनकी आस्थाओं के साथ खुला खिलवाड़ किया है। मेयर इस मामले में बिल्कुल असफल सिद्ध हुए हैं। अपनी महती जिम्मेदारी निभाने में फेल रहे हैं। जनता में इसी लापरवाही का रोष व्याप्त है। एक्श इएन नवराज सिंह से इस मामले में संपर्क करने की कोशिश की गई। तो नाकामी बनी रही। चंडीगढ़ की स्थानीय लोकसभा सीट पर पहली जून को चुनाव होना है। और यहां भारतीय जनता पार्टी के संजय टंडन और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सांझे उम्मीदवार मनीष तिवारी आमने-सामने हैं। दीगर बात तो यह है कि चंडीगढ़ में लाखों की संख्या में यूपी और बिहार के प्रवासी लोग मतदाता हैं। सियासी नेताओं ने भी इस ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। छठ पूजा से जुड़े लाखों लोगों ने अपना मन कांग्रेसी और आम आदमी पार्टी के सांझ से मेयर बने कुलदीप जी के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए हिसाब बराबर करने की बात कही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button