एचडीएम रेड हेंडड 15हजार लेते दलाल सहित दबोचा
एंटिक ट्रुथ | आर के विक्रमा शर्मा( चंडीगढ़)/ बीरबल शर्मा /अनिल शारदा
चंडीगढ़ विजिलेंस डिपार्मेंट की मुश्ताक टीम को आज एक और सफलता उसे वक्त मिला जब उन्होंने एचडीएम यानी हेड ड्रेसमैन विपिन बागा को ₹15000 की रिश्वत दलाल अनिल के साथ लेते हुए रेड हैंडेड दबोच लिया।
चंडीगढ़ विजिलेंस टीम ने बिल्डिंग ब्रांच के एक एचडीएम को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एचडीएम की पहचान बिपिन बग्गा के रूप में हुई है। विजिलेंस टीम को विपिन बग्गा कि भ्रष्टाचार में लिफ्ट होने की काफी समय से जानकारी मिल रही थी ट्रैप लगाकर उसकी आज एंड रेड हंड्रेड पहुंचने में विजिलेंस के अधिकारी और कर्मचारी सफल रहे यह खबर पूरे शहर में जंगल की आज की तरह फैल गई बताया जाता है कि विपिन बग्गा इससे पहले भी विजिलेंस डिपार्मेंट के शिकंजे में आया था। लोगों ने यह भी बताया है कि पब्लिक डीलिंग वाली सीट पर अक्सर दारू के नशे में धुत भी पाया जाता रहा है।
आज एचडीएम के साथ-साथ विजिलेंस टीम ने एक दलाल को पकड़ा है। जिसकी शिनाख्त अनिल के रूप में हुई है। दोनों की गिरफ्तारी 15,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में हुई है।यह भी बताया जा रहा है कि दलाल अनिल के जरिये एचडीएम तक रिश्वत पहुंचाने की सेटिंग सेट की जाती थी। विजिलेंस ने जानकारी होने पर जाल बिछाया और मुस्तैदी से दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस टीम अब दोनों से पूछताक्ष करेगी। और आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी। दोनों को हिरासत में लेकर विजिलेंस टीम उन्हें 9 सेक्टर स्थित विजिलेंस पुलिस स्टेशन लाकर पूछताछ हा कर रही है।
उक्त मामले को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। विस्तार से जानकारी प्राप्त होने के बाद रिश्वतखोरी की घटना अपडेट की जाएगी।