अन्य

लोकसभा के साथ साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दे वर्कर : दुष्यन्त चौटाला

नारनौंद हलका दौरा कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री को मिला अपार जनसमर्थन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

लोकसभा चुनाव के कुछ ही समय बाद में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए जननायक जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जी-जान लगा कर अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रचार व जन जागरण अभियान में जुट जाए। नवरात्रि में चुनाव समिति की बैठक होगी जिसमें जजपा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। यह बात पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आज नारनौंद हलका के एक दर्जन से अधिक गांवों के दौरा कार्यक्रम के दौरान कही। नारनौंद हलके के दौरा कार्यक्रम की शुरूवात मिर्चपुर गांव से की गई व दोपहर तक कोथ खुर्द, कोथ कलां, नाड़ा, गैबीनगर, हैबतपुर, गामड़ा के पार्टी कार्यकर्ताओं, बूथ-योद्धाओं, बूथ-सखियों व मतदाताओं के कार्यक्रम हो चुके थे। सभी गांवों में पहुंचने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों व युवाओं के काफिलों के साथ जोरदार स्वागत स्वागत किया गया।
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि जजपा दस की दस लोकसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ते हुए भाजपा, कांग्रेस, आप सहित सभी विपक्षी पार्टियों को हराने के लिए कमर कस चुकी है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी ने हिसार और भिवानी लोकसभा क्षेत्रों में जन जागरण अभियान की उनकी ड्यूटी लगाई है। दोनों लोकसभा के लोगों से मिलने के बाद उन्होंने साफ तौर पर महसूस किया है कि पिछले सांसद सदन में हरियाणा की आवाज उठाने में फेल रहे हैं। सांसदों ने गूंगे-बहरे बन कर अपना कार्यकाल पूरा किया है। दुष्यंत ने कहा कि जब वे हिसार से सांसद थे तो पूरे देश में हरियाणा की आवाज की धमक जाती थी। उनके कार्यकाल में लोकसभा क्षेत्र में करवाये गए कार्यों को जनता आज भी याद कर रही है। हिसार की जनता संसद में अपने क्षेत्र की आवाज सुनने के लिए बेताब हैं। इसलिए अब हिसार लोकसभा सहित सभी दस सीटों पर हरियाणा की जनता जजपा को ताकत देने का मन बना चुकी है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीदवारों के बदलने अफवाह उडऩा भी इस बात का स्पष्ट इशारा है कि भाजपा ग्राउंड पर जम नहीं पा रही है। कांग्रेस सरकार से लडऩे की बजाय आपस में लडऩे के लिए अपनी सारी ऊर्जा लगा रही है। इसलिए जजपा के लिए इस बार सुनहरा अवसर है जिसको जजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ग्राउंड पर मेहनत करके मूर्त रूप देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button