चंडीगढ़धर्म कर्म

56 वां वार्षिक मूर्ति स्थापना सात दिवसीय समारोह श्रीमद् भागवत कथा के साथ 28 फरवरी तक

एंटिक ट्रुथ | आर के विक्रमा शर्मा( चंडीगढ़)

श्री महावीर मन्दिर मुनि सभा (रजि.), (साधु आश्रम) सैक्टर 23-डी, में हर साल की तरह ही 56 वां वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह 22 से 28 फरवरी 2025 तक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। प्रधान दिलीप चंद गुप्ता और पंडित रामकृष्ण शर्मा ने अल्फा न्यूज़ इंडिया और ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन फाउंडेशन को बताया कि पूज्यपाद ब्रह्मलीन श्री सतगुरु देव श्री श्री 108 श्री मुनि गौरवा नन्द गिरि जी महाराज की प्रेरणा से परम्परानुसार इस वर्ष भी 56 वां वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह 22.02.2025 से 28.02.2025 तक बड़ी धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कथा व्यास श्री हरि जी महाराज (वृन्दावन / चण्डीगढ़) वाले श्रीमद् भागवत कथा का अमृतपान करायेंगे। इस सलाना मूर्ति स्थापना दिवस समारोह में देश के कोने-कोने से ही नहीं अपितु विदेशों से भी मुनि महाराज ब्रह्मलीन श्री 108 मुनि गौरवानंद गिरि महराज के परम स्नेही शिष्य आस्थावान और श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button