खेल जगतराज्यों से खबरेंहरियाणाहिसार

5वीं एलिट हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का हुआ समापन

पांच दिवसीय स्टेट लेवल चैंपियनशिप में प्रदेश भर के खिलाडिय़ों ने दिखाया अपने पंच का दम

एशिया के सबसे बड़े विश्वविद्यलय चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के गिरी सेंटर स्थित बॉक्सिंग हॉल में 14 से 18 दिसंबर तक आयोजित हुई चार दिवसीय 5वीं सीनियर एलिट हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हुआ। इस चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा बॉक्सिंग संघ, क्रीड़ा भारती और एचएयू के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। चैंपियनशिप के बेस्ट बॉक्सर गौरव पुनियानी व बेस्ट प्रमोशिंग प्रीत रहे तथा ओवरऑल ट्रॉफी साईं भिवानी को मिली और रनर अप हिसार रहा। चैंपियनशिप के समापन अवसर पर हकृवि के कुलपति डॉ. बी.आर. कंबोज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और विशिष्ट अतिथि के तौर पर ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी डीएसपी जयभगवान मौजूद रहे। जिन्होंने विजेताओं को मेडल प्रदान किए। इस चैंपियनशिप में पूरे प्रदेश से खिलाडिय़ों ने अपना दम-खम दिखाया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि डॉ. बी.आर. कंबोज को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. बी. आर. कंबोज ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। विशेष तौर पर युवाओं को अपनी रुचि अनुसार खेलों में जरूर हिस्सा लेना चाहिए। आज हमारे देश के युवा ओलंपिक सहित अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए खिलाडिय़ों को खेल की शुरूआत करके उसमें कड़ी मेहनत कर देश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी तथा सभी खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने हरियाणा बॉक्सिंग संघ, क्रीड़ा भारती और एचएयू के अधिकारियों को भी चैंपियनशिप के सफल प्रोग्राम के लिए बधाई भी दी।
युथ बॉक्सिंग एसोसिएशन के वाइस प्रेजिडेंट मनोज कुश ने बताया कि हिसार में अब बॉक्सिंग चैम्पियनशिप एक रिवाज बन गया है। हर साल जिस प्रकार से प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है और हिसारवासियों का शानदार रुझान देखने को मिलता है इस से संघ में भी काफी आत्मविश्वास जागृत होता है। मनोज कुश ने हिसारवासियों को प्रतियोगिता सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। बुधवार को प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग में मेडल हासिल करने वाले खिलाडिय़ों में 50 कि.ग्रा. भार वर्ग में आशीष ने गोल्ड, विशेष ने सिल्वर, अभिषेक व कृष्ण ठाकरान ने ब्राँज मेडल हासिल किया। 55 कि.ग्रा. में गंगा ने गोल्ड, प्रीत ने सिल्वर तथा प्रियांशु डबास व रिशभ कौशिक ने ब्रांज मेडल पाया। 60 कि.ग्रा. में गौरीश पुजानी ने गोल्ड, हर्ष ने सिल्वर तथा दीपक व अनमोल ने ब्राँज, 65 कि.ग्रा. के अंशुल ने गोल्ड, मिलन देशवाल ने सिल्वर तथा साहिल डबास और पंकज कुमार ने ब्राँज मेडल पाए। 70 कि.ग्रा. में नवीन सिवाच ने गोल्ड, अंकित ने सिल्वर तथा कार्तिक व गौरव सैनी ने ब्राँज मेडल हासिल किए। 75 कि.ग्रा. भार वर्ग में ईश पानू ने गोल्ड, नीरज ने सिल्वर तथा प्रिंस व प्रवीन कुमार ने ब्राँज मेडल, 80 कि.ग्रा. में शक्ति सिंह ने स्वर्ण, कृष ने रजत तथा ईशु गौतम व कबीर पंडित ने रजत पदक पाए। 85 कि.ग्रा. युवराज ने गोल्ड, यश ने सिल्वर और कपिल व मोहित ने ब्राँज मेडल प्राप्त किए। 90 कि.ग्रा. भार वर्ग में अमन ने गोल्ड, सागर ने सिल्वर, नवीन कुमार व अनिल ने ब्राँज मेडल पर कब्जा किया। 90 कि.ग्रा. से ऊपर के भार वर्ग में अंशुल गिल ने स्वर्ण पदक, हर्ष कुमार ने रजत पदक तथा मनीष व रिधम ने कांस्य पदक प्राप्त किए। खेल के दौरान खिलडिय़ों के साथ-साथ मौजूद लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर महासचिव रविंद्र पान्नू, एडवोकेट मनोज कुश, उपाध्यक्ष, यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन, हिसार, अजमेर सिंह पन्नू, हितेश देशवाल, ओमबीर हुडा, डीएसओ किताब सिंह पूनिया, डीएसओ सूबे सिंह बेनीवाल, विकास, जग्गू, सुनील राणा, अनिल, नवीन कोच, अध्यक्ष भगत सिंह लौरा, रोहताश, अमन आदि मौजूद रहे।


चित्र परिचय : खिलाडिय़ों को मेडल प्रदान करते हुए हकृवि कुलपति डॉ. बी.आर. कंबोज तथा कुलपति डॉ. बी.आर कंबोज को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते एसोसिएशन के पदाधिकारी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button