अन्य

9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़चढ़ कर भाग लेगी एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी स्वीपर्स यूनियन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

सफाई कर्मचारी संघ चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता कालूराम प्रधान ने की। मीटिंग में फैसला लिया गया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 9 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी स्वीपर्स यूनियन बढ़-चढ़ कर भाग लेगी। सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी संपर्क अभियान चलाते हुए एचएयू में कार्यकरत्त एक-एक कर्मचारी से संपर्क कर रहे हैं और केंद्र व प्रदेश सरकार की कर्मचारी व जन विरोधी नीतियों से अवगत करा रहे हैं।
जन संपर्क अभियान के दौरान कर्मचारियों में सरकार की नीतियों के प्रति जबरदस्त रोष महसूस किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के सभी विभागों में लंबे समय से कार्यरत्त विभिन्न कर्मचारी नियमित होने की राह देखे रहे हैं। विभागों में लगातार सेवानिवृत्ति के चलते सैकड़ों पद खाली पड़े हैं। विश्वविद्यालय में जनसंख्या के आधार पर सफाई कर्मचारियों की और जरूरत है। हकृवि प्रशासन से सफाई कर्मचारी संघ अपील करता है कि खाली पड़े पदों को तुरंत प्रभाव से भरा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अंदर सफाई कर्मचारियों के ऊपर जो मेट नियुक्त लिए गए हैं ये मेट कर्मचारियों को नाजायज तंग करते हैं और शोषण करते हैं। कई मेट तो ऐसे हैं जो अपने परिवार के सदस्यों और चहेतों को सहुलियत के हिसाब से काम देते हैं। ये मेट अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं क्योंकि यह भी पहले सफाई का कार्य करते थे।
उपरोक्त बैठक में प्रधान कालूराम, वरिष्ठ उपप्रधान संजय तिसावर, उप प्रधान विक्रम कांगड़ा, महासचिव विकास चिंडालिया, सचिव बंटी चिंडालिया, सह सचिव प्रदीप अठवाल, कैशियर शंकर सरवटा, ऑडिटर विनोद चावरिया, प्रेस सचिव अमित सिद्धू, मोहित अठवाल, कार्यकारिणी सदस्य रीना, राज, बाला, कमलेश, जयदीप, संदीप, नरेश, सुनील, अरुण, मोनू, देवा, विशाल व अन्य सदस्य मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button