अन्य

राजेंद्र बिडलान ब्राइट फ्यूचर एनजीओ के अध्यक्ष बने

सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है ब्राइट फ्यूचर एनजीओ : राजेंद्र बिडलान

एंटिक ट्रुथ | हिसार

स्थानीय पीएलए निवासी कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े समाजसेवी राजेंद्र बिड़लान को ब्राइट फ्यूचर फाउंडेशन (एनजीओ) का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसकी घोषणा ब्राइट फ्यूचर फाउंडेशन एनजीओ के सदस्यों ने शहर के निजी रेस्तरां में पत्रकारों से रूबरू होते हुए की। शेष कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेवारी भी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेंद्र बिडलान को सौंपी गई।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राजेंद्र बिडलान ने बताया कि ब्राइट फ्यूचर एनजीओ शहर में सामाजिक कार्य करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है। इस एनजीओ का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों के लाचारों, असहायों की हर संभव सहायता करना है। फाउंडेशन ने पिछले समय में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया था। संस्था द्वारा खुले आसमान के नीचे, दुकानों के बरामदे में जीवन यापन करने वाले बेसहारा जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए थे। इसके अलावा धार्मिक पर्वों पर भंडारे लगाए जा चुके हैं। अपने खर्च पर मेधावी बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करना, रक्तदान शिविर, पौधारोपण व स्वच्छता अभियान चलाना आदि भी एनजीओ के कार्यों में शामिल हैं।
फाउंडेशन ने ‘स्वच्छ हो हमारा नगर’ इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है जो पटेल नगर, पीएलए सहित शहर के अन्य हिस्सों की गलियों में घूम कर पता लगाएंगे कि किस गली में सफाई व्यवस्था की जरूरत है। उस गली में टीम सफाई करके स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएगी।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र बिडलान ने बताया कि दूसरी संस्थाओं के साथ मिलकर सरकार से भी कार्य करवाने की पहल की गई है तथा समाज हेतु सरकार से जमीन लेने की कार्यवाही चल रही है इसके अलावा कोई भी सामाजिक कार्य संज्ञान में आएगा फाउंडेशन व कार्य करवाने का प्रयास करेगा।
प्रेस वर्ता में अजीत सिंह चौहान, सुरेंद्र कुमार बिडलान, बलराज चौहान, बृजमोहन, राजपाल चौहान, धर्मवीर सरपंच, कुलबीर सरोहा, साहिल बिडलान, अभिषेक कुमार, धर्मबीर बिडलान, भारत सुनसुना व अमित चौधरी आदि भी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button