खेल जगतहिसार

ओडीएम महाविद्यालय में एथलेटिक मीट का आयोजन

हिसार 20 फरवरी : ओडीएम महाविद्यालय में एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी  नरेश कुमार, गेस्ट ऑफ ऑनर  भारतीय हैंडबॉल टीम के मुख्य कोच अनूप सिंह कस्वां, और  सिंगर व एक्टर इशू कस्वां रहे। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्राओं को खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की खेल जगत में उपलब्धियों का विस्तार से विवरण देते हुए कहा कि महाविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों में मे बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। गेस्ट ऑफ ऑनर अनूप सिंह कस्वां ने कहा कि आज खेल क्षेत्र में बेहतरीन करियर उपलब्ध है, जहां खिलाडिय़ों को विभिन्न सरकारी नौकरियों में वरीयता दी जाती है। वहीं निजी क्षेत्र में भी अनेक अवसर उपलब्ध हैं। वही संगीत कि दुनिया के उभरते सितारे गायकार व अभिनेता इशू कस्वां ने अपनी एल्बम ‘सुकून’ के गाने प्रस्तुत कर कार्यक्रम मे अलग ही जोश भरने का काम किया।  एथलेटिक मीट में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक, रिले रेस व रस्साकशी और अन्य खेलों का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में छात्रा अंजलि, वाशु, मिनाक्षी क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही, 200 मीटर दौड़ में छात्रा अंजलि, अन्नू, नीरज क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही, 400 मीटर दौड़ में अन्नू, महकप्रीत, मिनाक्षी, कुमकुम क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। ऊँची कूद में पूजा, पूजा, वाशु, किरण, लंबी कूद में प्रियंका, वाशु, पूनम क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस में थ्रो वाशु, खुशी, आँचल क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में वाशु, सारिका, नीरज क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।  रिले रेस में नीरज, कुमकुम, प्रियंका प्रथम स्थान पर, पूजा, रिया, महक, किरण द्वितीय स्थान पर व पूजा, करीना, प्रियंका, मिनाक्षी तृतीय स्थान पर रही। वहीं बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा वाशु महाविद्यालय की बेस्ट एथलीट बनीं।
प्रतियोगिता के अंत में विजयी खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिमा कुमार ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। यह एथलेटिक मीट छात्रों के लिए न केवल एक खेल का माध्यम बनीं बल्कि उनके आत्मविश्वास और खेल कौशल को निखारने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी साबित हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button