हिसार निगम चुनावों में मेयर व सभी वार्डों में पार्षद उम्मीदवार मैदान में उतारेगी बजरंग सेना : सुरेश गुर्जर
मेयर व निगम पार्षदों के माध्यम से जनेसवा में अपनी भागीदारी निभाएगा बजरंग सेना संगठन : सुरेश गुर्जर

एंटिक ट्रुथ | हिसार
गौसेवा एवं राष्ट्रसेवा को समर्पित संगठन बजरंग सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संगठन के आदर्श नगर, नलका चौक स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बजरंग सेना के अध्यक्ष सुरेश गुर्जर ने की। बैठक में सर्व सम्मति से फैसला लिया गया कि बजरंग सेना हिसार में मेयर व नगर निगम के सभी वार्डों में पार्षद पद के लिए अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी। ज्ञात रहे कि बजरंग सेना पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देती आ रही है। सुरेश गुर्जर ने बताया कि संगठन अब मेयर व निगम पार्षद के माध्यम से जन सेवा में अपनी भागीदारी निभाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी बैठक में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से नवीन गांधी, सुभाष कासनियां, संदीप शर्मा, डॉ सुमित गुर्जर, सुनील कामरेड, मनोज शर्मा, रवि वधवा, पवन बजाड़ सीए, सोनू शर्मा, विनय वर्मा, रिंकेश सैनी, विक्की गुलाटी, अनिल बजाड़, राजकुमार बजाड़, संजय जांगल, प्रदीप ठाकुर, अमित ठाकुर, पवन सेन, मुकेश तोंदवाल, दिनेश सोनी, कैप्टन संजय बराला, अशोक धरत, अशोक वर्मा, रजत बब्बर, सोनू रोहिल्ला, विक्रम गुराया, प्रदीप चाहर ,देशराज, कुलदीप कोहाड़ व पवन बामनिया आदि मौजूद रहे।



