भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को किया याद 
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व सह प्रकल्प प्रमुख सुमित मित्तल ने किया। इस अवसर पर उपस्थित परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को याद किया तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजेश जैन, सूर्य गोयल, आशीष जैन, अमर गोयल, अशोक गर्ग तिलकधारी तथा राजकुमार गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। उनके आदर्श आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


