चंडीगढ़

भाजपाई टंडन  मोदीजी के `स्वच्छ तीर्थ’ अभियान में सक्रियता से निभा रहे भूमिका 

अयोध्या राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी का ही प्रताप है

एंटिक ट्रुथ | आर के विक्रमा शर्मा( चंडीगढ़)
चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर `स्वच्छ तीर्थ’ अभियान में सक्रियता के साथ अपनी भूमिका निभा रहे हैं। आज उन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर-19 के सीताराम मंदिर में पहुंचकर स्वच्छता अभियान में हाथ बंटाया। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरणों में श्रमदान कर परमानंद सुख की प्राप्ति का आनंद लिया। संजय टंडन ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी का ही प्रताप है कि देशभर का माहौल राममयी बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि मंदिरों व अन्य तीर्थ स्थलों की साफ-सफाई और जन सेवा से उनका प्रयास है कि प्रभु श्रीराम की अपार कृपा उनपर बनी रहे। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम का जाप ही `सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ का सूत्र है। गौरतलब है कि संजय टंडन ने इससे पहले सेक्टर-56 के गुरु कृपा दरबार मंदिर में अपने सहयोगियों के साथ साफ सफाई और गांव दरिया (दड़वा) में लंगर सेवा की थी। भाजपा नेता संजय टंडन के साथ `स्वच्छ तीर्थ’ अभियान में आज मंडल अध्यक्ष सुमिता कोहली, मनमोहन कालिया, अनु सिंगला, दिग्विजय नय्यर, सुरेंदर खत्री, ललित थामन, मुकेश अरोड़ा, राम अवतार बंसल, विजय और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button