हिसार

सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी के में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

विश्वास सीनियर सैकेंडरी स्कूल में सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पेरेंट्स टीचर मीटिंग के अवसर पर सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सामाजिक विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को आज के जीवन से जोड़ते हुए विद्यार्थियों में जागरूकता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पनामा नहर, सौरमंडल, पर्यावरण संरक्षण, संसद भवन, पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर जैसे विविध विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। विशेष रूप से संसद भवन का मॉडल, पहलगाम हमले की घटनाओं का चित्रण और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित  मॉडल तथा प्रस्तुतियां अभिभावकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों ने न केवल अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया है, बल्कि सामाजिक विज्ञान के प्रति उनकी समझ और जागरूकता भी स्पष्ट हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button