हिसार

राजेंद्र अग्रवाल चौथी बार अणुव्रत समिति हिसार के अध्यक्ष चुने गए

राजेंद्र अग्रवाल का सर्वसम्मति से हुआ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अणुव्रत समिति हिसार की आम सभा अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण की सुशिष्या शासनश्री साध्वीश्री प्रेमलता के सानिध्य में तेरापंथ भवन कटला में आयोजित की गई जिसमें अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने पिछले दो सालों का आय-व्यय का हिसाब-किताब दिया गया तथा दो साल के दौरान किए गए कार्यों का ब्यौरा मंत्री दर्शन लाल शर्मा ने प्रस्तुत किया जिसका सभी ने करतल ध्वनि स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विनोद जैन द्वारा नमोकार मंत्र व अुणव्रत गीत से शुरू किया गया।
बैठक में 2025-2027 के लिए नई कार्यकारिणी हेतु चुनाव अधिकारी अशोक गांधी के निर्देशन में समिति का चुनाव करवाया गया जिसमें बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों डॉ. सतेंद्र यादव, इन्द्रेश पांडे, डेविड विक्टर, श्रवण गिरधर, जयभगवान लाडवाल, राजेश जैन ने समिति के प्रधान पद हेतु राजेंद्र अग्रवाल को पुन: अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी ने एकमत होकर सर्वसम्मति से राजेंद्र अग्रवाल को आगामी सत्र हेतु अध्यक्ष चुना। इसके साथ ही राजेंद्र अग्रवाल चौथी बार अणुव्रत समिति हिसार के अध्यक्ष चुने गए।
राजेंद्र अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि समिति के कार्यों में सभी का सहयोग निरंतर मिलता रहता है और आज अणुव्रत समिति का जो स्थान हिसार सहित पूरे देश में है वह पूरी टीम के अथक प्रयासों का परिणाम है। अणुव्रत के नियमों का पालन करते हुए समिति द्वारा समाज में निरंतर जागरुकता व प्रेरणा लाने का काम निरंतर किया जा रहा है और भविष्य में यह उसी जोश के साथ जारी रहेगा। मुझ पर जो विश्वास आप लोगों ने पुन: जताया है उसे पर खरा उतरने का मैं पूर्व की भांति पूरा प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर साध्वी श्री प्रेमलता जी ने बैठक में मंगल पाठ सुनाया। उन्होंने कहा अणुव्रत समिति अच्छा काम कर रही है और उन्हें पूरी आशा है कि भविष्य में समिति अपने सामाजिक प्रेरणा व सामाजिक कार्यों से समिति को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। मुनिश्री रंजीत कुमार, साध्वी श्री यशोधरा, साध्वी श्री शुभप्रभा ने भी मंगल पाठ सुनाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button