
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं युगपुरुष स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी की 96वीं जयंती के अवसर पर गांव मंगाली में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती रेनुका बिश्नोई ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए अनिल खिचड़ मंगाली ने बताया कि चौधरी भजनलाल जी ने सदैव युवाओं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उनकी जयंती पर आयोजित यह क्रिकेट प्रतियोगिता युवाओं को खेलों से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बलवंत जी जोगी, सरपंच मंगाली मोहब्बत, बलराज जी घायल, सरपंच बंगाली सुरतिया, जोगिंदर जी सरपंच मंगाली झारा, राजेश जी शर्मा सरपंच मंगाली आकलान, सुभाष जी सरपंच मंगाली प्रतिनिधि ढाणी जाटान, विनोद खिचड़, रोहतास डेलू, सुशील जी नंबरदार, भूप सिंह कोच, कपिल भांभू, हरियाणवी कलाकार कुलदीप सागर पवन मंडा, , भूप सिंह कौशिक तथा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने कहा कि चौधरी भजनलाल जी की जयंती पर इस प्रकार के खेल एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर उनकी जनसेवा और युवाओं के प्रति समर्पण की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है।



