हरियाणाहिसार

टेंडर फीट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा व डांडिया उत्सव

जवाहर नगर गली नं. 12 स्थित टेंडर फीट स्कूल में दशहरा व डांडिया उत्सव बड़े उत्साह, उमंग और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्यौहारों के महत्व से परिचित करवाना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर मधुर संगीत और डांडिया की ताल के साथ पूरे वातावरण को आंनदमय बना दिया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक रूचि का प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधक नर्मदा सिंह ने दशहरा पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बताया कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इस अवसर पर बच्चों को सत्य, सदाचार, प्रेम और अच्छे संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा भी दी गई। अंत में सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनांए दी गईं। यह उत्सव विद्यार्थियों के लिए आनंद, उत्साह और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव का यादगार अवसर बना।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button