
एंटिक ट्रुथ | हिसार
श्री भट्ट ब्राह्मण सभा ने पहलगाम में आतंकी हमले का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत सरकार से इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है। भट्ट ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने कहा कि पाकिस्तान में आज भी आतंकवाद पूरी तरह से फल-फूल रहा है और पाकिस्तान की कायर सेना आतंकवादियों को हथियार बनाकर निर्दोष लोगों की जान ले रही है क्योंकि भारत से सीधी लड़ाई लडऩे हिम्मत पाकिस्तानी सेना में नहीं है। चुन-चुन कर धर्म के आधार पर हिन्दुओं को मारना दर्शाता है कि आतंकियों का भी एक धर्म है।
राजेश भारद्वाज ने कहा कि आतंकियों की इस हरकत से देश के नागरिकों में गुस्सा है और उनकी आंखें नम हैं। इन आतंकियों को चुन-चुन कर मौत के घाट उतारना चाहिए और इसके साथ ही कश्मीर में इन्हें पनाह देने वालों गद्दारों पर भी कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। जब कश्मीरी पंडितों को जम्मू-कश्मीर में चुन-चुन कर मारा जा रहा था उसी समय इस समस्या का पूरी तरह से समाधान किया जाना जरूरी था। लोगों में मोदी सरकार के प्रति जो विश्वास बना है उसे कायम रखना चाहिए और आतंक व आतंकियों की पनाहगाह पाकिस्तान को इसका करारा जवाब देना चाहिए ताकि दोबारा से वह ऐसी नापाक हरकत न कर सके। पाकिस्तान के प्रति सरकार द्वारा उठाए गए कदम सही हैं लेकिन लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे इसलिए पाकिस्तान पर सैन्य कार्यवाही करके इसका बदला लिया जाना चाहिए।



