विश्वास सीनियर सैकेंडरी स्कूल में विश्व मलेरिया दिवस पर बच्चों को किया जागरुक

एंटिक ट्रुथ | हिसार
अर्बन एस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सैकेंडरी स्कूल में विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल अस्पताल से पधारे विशेषज्ञ डॉ. मेजर सुभाष खतरेजा, जो कि जिला मलेरिया अधिकारी हैं, ने विद्यार्थियों को मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बच्चों को मलेरिया से संबंधित आवश्यक स्वास्थ्य जानकारी भी प्रदान की।
कार्यक्रम में डॉ. सुखबीर सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर,ने भी विद्यार्थियों को जागरूक किया और मलेरिया की रोकथाम हेतु आवश्यक सावधानियों पर प्रकाश डाला। उनके साथ हिसार के नोडल ऑफिसर डॉ. अभिषेक व उनकी टीम के अन्य सदस्यों सतीश कुमार, सुनील कुमार, संदीप, सुरेश, कर्मजीत एवं रामराज ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल ने मुख्य अतिथियों एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया और बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, जिससे बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी मलेरिया विषय पर प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की और स्वास्थ्य विभाग की ओर से वितरित जानकारी पूर्ण पैंपलेट प्राप्त कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वच्छता के महत्व को समझाना था।



