धर्म कर्मराशिफल

22 दिसंबर 2023, शुक्रवार का राशिफल

तुला राशि वालों के बिजनेस में रुके काम पूरे हो सकते हैं। वृश्चिक और मकर राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा।

 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज कुछ खास कामों की योजनाएं बनेंगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ निवेश संबंधी गतिविधियों पर विचार विमर्श होगा। युवाओं को करियर से संबंधित इंटरव्यू में सफलता भी मिल सकती हैं।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य करना तनावपूर्ण रह सकता है। बेहतर होगा कि अपना यह निर्णय आज स्थगित रखें। आपके कोई सगे संबंधी ही आपके लिए रुकावटें तथा अवरोध पैदा कर सकते हैं। धैर्य और शांति से समस्या का समाधान निकालें।
व्यवसाय- फाइनेंस संबंधी कोई भी फैसला लेते वक्त बहुत सावधानी रखें। जरा चूक से नुकसान हो सकता है, हालांकि आप अपनी कार्य क्षमता से परिस्थितियों को अनुकूल बना लेंगे। सरकारी मामलों को सावधानी से सुलझाएं।
लव- पारिवारिक व्यवस्था और माहौल सुख शांति पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में किसी भी तरह की परेशानी नहीं रहेगी। लेकिन महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- आस-पड़ोस की गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद से रोक संबंधी कोई प्लानिंग है, तो आज वह क्रियान्वित हो सकती है। संतान की किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा।
नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे, क्योंकि इसकी वजह से आपके कई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की अधिकता रहेगी। किसी को पैसा उधार ना दें अन्यथा वापसी की उम्मीद नहीं है।
व्यवसाय- किसी बिजनेस में साझेदारी की योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करें। इस समय परिस्थितियां लाभदायक है। साथ ही धन प्राप्ति के ग्रह योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव करना फायदेमंद होगा।
लव- किसी नजदीकी रिश्तेदार के हस्तक्षेप की वजह से दांपत्य जीवन में कुछ गलतफहमी भी हो सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में सावधान रहें।
स्वास्थ्य- इस समय चोट या एक्सीडेंट होने जैसी आशंका लग रही है। वाहन सावधानी से चलाएं और अपना ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- खास लोगों के संपर्क में रहे तथा सामाजिक गतिविधियों में भी भाग ले। नई-नई जानकारियां मिलेंगी।अपने मन मुताबिक कार्य में बेहतरीन समय व्यतीत होने से मानसिक शांति अनुभव होगी।
नेगेटिव- व्यर्थ की बहसबाजी में अपना समय बर्बाद ना करें। कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान भी कर सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर नकारात्मक विचार आएंगे। धैर्य और संयम रखना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक स्थिति बेहतर होगी। निवेश संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने में उचित समय लगाएं। इस समय भविष्य की योजनाओं पर पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल है।
लव- पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपसी तालमेल बेहतर होने से घर में खुशनुमा वातावरण भी रहेगा।
स्वास्थ्य- कफ, नजला की परेशानी बढ़ सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। अपने अभीष्ट मित्रों व गुरुजनों के सानिध्य में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं के प्रतियोगिता तथा विभागीय परीक्षा संबंधी परिणाम उनके पक्ष में आ सकते हैं।
नेगेटिव- आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। बिना वजह किसी से भी ना उलझे। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखना अति आवश्यक है। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि खुशियों को किसी की नजर लग गई है, हालाकि यह आपका भ्रम ही होगा।
व्यवसाय- व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजनाएं आपने बनाई थी, उन्हें फलीभूत करने का उचित समय है। व्यक्तिगत संपर्क आपके लिए लाभदायक रहेंगे। छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेगी, लेकिन आप समस्याओं का हल निकाल लेंगे।
लव- किसी शुभ समाचार के मिलने से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से लापरवाही बरतना उचित नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान को रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- सामाजिक या राजनैतिक मामलों में दिलचस्पी बढ़ेगी। आपके किसी सराहनीय काम की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की घर और समाज में प्रशंसा होगी। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रोजेक्ट के प्रति मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- वित्तीय कार्यों में हिसाब किताब करते समय किसी प्रकार की गलती हो सकती है, इसलिए सावधानी रखना जरूरी है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। तथा रिश्तो में पुनः मधुरता आएगी।
व्यवसाय- राजनीति से जुड़े लोग अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत करें, क्योंकि इनसे आपको बेहतरीन फायदा हो सकता है। चिटफंड संबंधित कंपनियों में निवेश न करें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा। घर तथा व्यवसाय में उचित संतुलन बनाकर रखना भी जरूरी है।
स्वास्थ्य- असंतुलित आहार की वजह से गला खराब हो सकता है। साथ ही खासी, जुकाम जैसी परेशानी भी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- पारिवारिक दायित्व का निर्वहन बखूबी हो जाएगा। तथा आपकी योग्यता की सराहना भी रहेगी। आज कोई व्यक्तिगत अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित रुका हुआ मामला आपसी सहमति से हल हो सकता है। जिसकी वजह से आप को काफी हद तक राहत महसूस होगी।
नेगेटिव- कोई सरकारी मामला चल रहा है तो आज उससे संबंधित कार्यवाही स्थगित रखें तो उचित रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। अपने काम में ध्यान भी नहीं लगा पाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में मन मुताबिक कार्य बन जाने से खुशी और सुकून रहेगा। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति सावधान रहें क्योंकि किसी प्रकार की इंक्वायरी होने के योग बन रहे हैं।
लव- विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए विवाह संबंधी कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में इगो जैसी स्थिति ना बनने दें।
स्वास्थ्य- बदलते वातावरण का प्रभाव आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। इसलिए बहुत अधिक सावधानी रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- आज आपका कोई विशेष कार्य संपन्न होने वाला है। जिसमें लाभ प्राप्ति के साथ-साथ मानसिक सुकून भी मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद अपने संबंधियों और मित्रों के साथ संपर्क में रहना आपसी संबंधों में नज़दीकियां लाएगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए कोई भी कार्य करते समय सावधानी बरतनी जरूरी है। कभी-कभी आपके विचारों में संकीर्णता भी हावी हो जाती है, आत्म अवलोकन द्वारा अपनी इस कमी को भी दूर करने का प्रयास करें।
व्यवसाय- आज कोई रुका हुआ व्यवसायिक कार्य पुनः शुरू हो सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है इसलिए पूरी तरह प्रयासरत रहे, तथा उपलब्धियों को हाथ से निकलने ना दे। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर आपके लिए मान सम्मान तथा नई उपलब्धियां उपलब्ध करवाएगा। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क भी बनेंगे। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे।
नेगेटिव- छोटी सी गलती अथवा लापरवाही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर दोबारा सोच-विचार अवश्य करें। विद्यार्थियों का भी अपनी पढ़ाई से ध्यान भटकेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर बनाई योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। यहां योजनाएं भविष्य में फायदेमंद रहेगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आज काम संबंधी नीतियों पर विचार विमर्श करने का उचित समय है।
लव- पति-पत्नी घर में चल रही किसी समस्या को साथ बैठ कर सुलझाएं, तो अवश्य ही सफल होंगे। और घर का वातावरण सुखद हो जाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- समस्याओं से घबराए नहीं। शांति पूर्ण रवैया आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा। बच्चे भी पूरी तरह अनुशासित रहकर अपनी पढ़ाई के प्रति ध्यान देंगे। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कार्यों में नुकसान होने की स्थिति बन रही है। इस समय सामाजिक व राजनीतिक कार्यों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में इनकम टैक्स व सेल्स टैक्स से संबंधित हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। आपके कुछ विरोधी आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल रखने से कार्य बेहतरीन तरीके से होगा।
लव- आपकी विपरीत परिस्थितियों में पूरे परिवार तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह घर के माहौल को सकारात्मक बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना ले। पीठ दर्द, सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति और भाग्य आपके लिए शुभ अवसर बना रहे हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात द्वारा आपको बेहतर अनुभव मिल सकते हैं। इसलिए उनकी बातों पर गौर करें। प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त के रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी इगो और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति नुकसानदायक रह सकती हैं। स्वभाव में सहजता और सौम्यता रखना आपको निर्णय लेने में सहायक रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना तथा उनका मार्गदर्शन करना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। और शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्था को नियंत्रित रखें। व्यवसाय संबंधी लोन अथवा उधार लेते समय उस पर अच्छी तरह सोच-विचार कर ले। सरकारी सेवारत लोगों को अपनी बेहतरीन कार्य प्रणाली की वजह से सराहना मिलेगी।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- कभी-कभी नकारात्मक विचार आने से मनोबल में कमी आ सकती हैं। मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- कोई समस्या आने पर घबराने की बजाय उसका समाधान निकालने की कोशिश करें। मकान या जमीन से जुड़े रुके हुए कार्य आगे बढ़ने की संभावना है। धार्मिक कामों में दिलचस्पी बढ़ेगी। कुछ नया करने का भी मन होगा।
नेगेटिव- इनकम सोर्स में कमी आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। आप जिस कार्य को करना चाहते हैं, अभी उनमें कुछ रुकावटों का भी सामना करना पड़ेगा। आपकी कोई गुप्त बात भी उजागर हो सकती है।
व्यवसाय- गवर्नमेंट संस्थानों से जुड़े व्यवसाय में तरक्की के योग बन रहे हैं। विदेश में शिक्षा हासिल करने वालों को सफलता प्राप्त होगी। साझेदारी के बिजनेस में कार्य में विभाजन को लेकर टकराव हो सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना कर रखना जरूरी है। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती हैं। दूषित वातावरण में जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- समय अनुसार अपनी सोच और दिनचर्या में परिवर्तन लाएं। इससे आप अपनी समस्याओं का निवारण करने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक तथा अन्य मामलों में आपके निर्णय को प्राथमिकता मिलेगी। सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। इसकी वजह से संबंध खराब भी हो सकते हैं। समय अनुसार खुद को ढालना भी जरूरी है। आज अनजान लोगों के साथ बिल्कुल भी संपर्क ना रखें।
व्यवसाय- वर्तमान परिवेश में आ रहे बदलाव को सहर्ष स्वीकार करें। साथ ही व्यवसाय संबंधी कार्य प्रणाली में भी कुछ परिवर्तन लाना जरूरी है। ऑफिस में स्थान परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। प्रमोशन भी हो सकता है।
लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय बिल्कुल भी नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- अधिक कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button