राजनीति

भाजपा की झूठ की दुकान को बंद करना है तो इनेलो पार्टी को वोट दें : सुनैना चौटाला

देश की सबसे बड़ी पंचायत में मजबूती से उठाउंगी आपके हकों की आवाज : सुनैना चौटाला

एंटिक ट्रुथ | हिसार

हिसार लोकसभा से इनेलो पार्टी की प्रत्याशी सुनैना चौटाला ने आज उकलाना हलके के गांवों ईशरहेड़ी, भैणी बादशाहपुर, नया गांव, भैरी अकबरपुर, साहू, मुगलपुर, शंकरपुरा, उकलाना मंडी, फरीदपुर, किनाला, ढाणी चहल, खैरी, कंडुल व पाबड़ा आदि गांवों का दौरा कर लोगों से वोटों की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इनेलो पार्टी प्रदेश में आज सबसे मजबूत स्थिति में है। भाजपा के शासन काल को पिछले 9 वर्षों में आप अच्छी तरह से देख चुके हैं जिस प्रकार से भाजपा झूठ, तानाशही और नफरत की राजनीति करती है उससे आज देश का बच्चा-बच्चा वाकिफ है और इस पार्टी को इस लोकसभा चुनावों देश की जनता ने सिरे से खारिज करने का मन बना रखा है। हिसार लोकसभा क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए आप सब लोगों से मेरी विनती है कि मुझे आप अपने कीमती वोटों से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजें उसके बाद हिसार लोकसभा क्षेत्र की उन्नति की जिम्मेवारी मेरी होगी। वहीं प्रदेश में भी आज भाजपा सरकार ने जिस प्रकार के हालात कर दिए हैं उससे जन-जन इस पार्टी से बुरी तरह से चिढ़ा हुआ है और सत्ता परिवर्तन के लिए इनेलो की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है।
सुनैना चौटाला ने कहा कि आप लोग कांग्रेस व बीजेपी के बहकावे में न आएं क्योंकि यदि भाजपा के उम्मीदवार को आप लोगों ने जिताया तो भाजपा की झूठ की दुकान यूं ही चलती रहेगी और कांग्रेस पार्टी को जिताया तो झूठ की एक दुकान तो बंद हो जाएगी और दूसरी खुल जाएगी। जेजेपी की दुकान तो पहले ही बंद हो चुकी है जिन्हें लोग गांवों में घुसने तक नहीं दे रहे।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया वे पूरे विवेक के साथ अपना मतदान इनेलो पार्टी के पक्ष में करें क्योंकि जिस प्रकार से अभय सिंह चौटाला जिस मजबूती से आपकी आवाज को विधानसभा में उठाते हैं उसी प्रकार मैं देश की सबसे बड़ी पंचायत में आपके हकों की आवाज को उठाने का काम करूंगी। इसलिए पूरी तरह से जागरुक होकर इनेलो के पक्ष में मतदान कर आपकी अपनी हितैषी पार्टी इनेलो को मजबूती प्रदान करें क्योंकि यह हरियाणा के भविष्य का सवाल है।
इस मौके पर उनके साथ हलका प्रधान कलीराम खेदड़ उमेद लांबा ईश्वर श्योराण, ललिता टाक, बलराज सभ्रवाल, रविन्द्र सोथा, जगबीर श्योराण, राजीव राजा, होशियार मील, प्रोमिला लांबा भतेरी, नन्ही सुनीता इत्यादि काफी संख्या में इनेलो नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button