राज्यों से खबरेंहरियाणाहिसार

जतिन ने ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

अपने मैडल के साथ जतिन सिंह।

चेन्नई में आयोजित ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल चैंपियनशिप में डाबड़ा चौक स्थित श्री कृष्णा स्पोट्र्स शूटिंग अकेडमी के खिलाड़ी जतिन सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। अकेडमी के संचालक एवं कोच कपिल कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे देश से अनेक खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिसमें जतिन सिंह ने हरियाणा की टीम की ओर से गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा कर हिसार व हरियाणा का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह न केवल श्री कृष्णा स्पोट्र्स शूटिंग अकेडमी के लिए गर्व की बात है बल्कि पूरे हिसार शहर के लिए गौरव की बात है क्योंकि पूरे देश के खिलाडिय़ों को पछाड़ते हुए जतिन ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। कोच कपिल कुमार ने बताया कि अकेडमी के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल का प्रदर्शन कर हिसार व अकेडमी का नाम ऊंचा कर रहे हैं। इससे पूर्व भी अकेडमी के अनेक खिलाड़ी अनेक प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं। उन्होंने जतिन सिंह व उनके माता-पिता को बधाई दी तथा आगे भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जतिन के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई। जतिन सिंह हिंदू सीनियर सैकेंडरी स्कूल, हांसी का 10वीं कक्षा का छात्र है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button