हिसार
श्री राधा कृष्ण बड़ा मंदिर में अमावस्या का मासिक भंडारा लगाया गया
कढ़ी, चावल व जलेबी का भोग लगाकर भंडारे में वितरित किया गया

एंटिक ट्रुथ | हिसार
श्री राधा कृष्ण बड़ा मंदिर में अमावस्या का मासिक भंडारा लगाया गया। प्रत्येक अमावस्या को मंदिर में भोजन प्रसाद बनता है और बिहारी जी को भोग लगाकर भंडारे में वितरित किया जाता है। इस बार मार्गशीर्ष माह की अमावस्या पर मंदिर में कढ़ी, चावल व जलेबी का प्रसाद भंडारे में वितरित किया गया। मंदिर के महंत पंडित राहुल शर्मा अमावस्या के दिन दान पुण्य करने का विशेष महत्व होता है, इस दिन गंगा स्नान व अपने पितरों के निमित्त पिंड करवाने से पितृ दोष समाप्त होता है व परिवार में सुख समृद्धि और उन्नति आती है।



