कारोबार - शिक्षाधर्म कर्म

न्यू बिल्डर्स एसोसिएशन ने विश्वकर्मा दिवस पर किया हवन व विशाल भंडारे का आयोजन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

न्यू बिल्डर्स एसोसिएशन द्वारा आधार हॉस्पिटल के पीछे स्थित कार्यालय परिसर में प्रधान गोबिंद बैरवा की अध्यक्षता में बाबा विश्वकर्मा दिवस पर हवन यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर समिति द्वारा एसोसिएशन के पदाधिकारियों व समाज के गणमान्य व्यक्तियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।  प्रधान गोबिंद बैरवा ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष भगवान विश्वकर्मा का पूजन व भंडारा आयोजित किया जाता है। भगवान विश्वकर्मा हमारे लिए पूजनीय हैं और इस दिन हम उनका आशीर्वाद लेते हैं। इस अवसर पर प्रधान गोबिंद बैरवा, उपप्रधान फकीरचंद कोथ, सैक्रेटरी कृष्ण कुमार, कैशियर वीरभान, मीडिया प्रभारी सत्यवान जांगड़ा, रामजीलाल सुथार, प्रेमराज वर्मा, दर्शन कैमरी, मदनलाल राजस्थानी, सरदार मलकीत सिंह, पृथ्वीराज सुथार, बलवान, शेर सिंह वर्मा, जुगल किशोर, राम सहाय, सुभाष राजस्थानी, पन्ना लाल, शीशराम, चंद्रभान, दिलबाग लुहार, सन्नी मित्तल, सुरेश पूनिया, विकास लांबा, चतर सिंह पिलानिया, शंभु सेठ व पवन खत्री सहित सभी ठेकेदार मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button