हिसार

अब हिसार में भी मिल सकेगा लिवर ट्रांस्प्लांट सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों का परामर्श

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने हिसार में लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

एंटिक ट्रुथ | हिसार

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपडग़ंज ने आज शांति देवी जीआई इंस्टीट्यूट एवं एडवांस्ड एंडोस्कोपी सेंटर, हिसार के सहयोग से अपनी विशेष लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य हिसार, हरियाणा के मरीजों को उन्नत लिवर देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसमें विशेषज्ञ परामर्श और पूर्व ट्रांसप्लांट मूल्यांकन सेवाएं शामिल हैं। इस ओपीडी सेवा की शुरुआत मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपडग़ंज के एचपीबी सर्जरी और लिवर ट्रांसप्लांट विभाग के निदेशक डॉ. अजिताभ श्रीवास्तव की उपस्थिति में की गई। वे हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे।
लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं के शुभारंभ से लिवर संबंधी बीमारियों जैसे सिरोसिस, लिवर फेलियर, फैटी लिवर और लिवर कैंसर से ग्रसित मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस सुविधा के माध्यम से मरीजों को संपूर्ण परामर्श, निदान और लिवर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया की जानकारी आसानी से प्राप्त होगी, जिससे हिसार और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को दिल्ली जैसी महानगरों की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
ओपीडी सेवा के शुभारंभ के दौरान मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपडग़ंज के एचपीबी सर्जरी और लिवर ट्रांसप्लांट विभाग के निदेशक डॉ. अजिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि हम हिसार में अपनी विशेष लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत करके उत्साहित हैं। यह ओपीडी सुनिश्चित करेगी कि मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता मिले और उन्हें परामर्श के लिए बार-बार महानगरों की यात्रा न करनी पड़े। हमारा उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ देखभाल और सहायता प्रदान करना है, जिससे उन्नत उपचार विकल्प अधिक सुलभ हो सकें। यह ओपीडी अत्याधुनिक डाइग्नोस्टिक उपकरणों और ट्रीटमेंट सुविधाओं से सुसज्जित होगी, ताकि मरीजों को उनके घर के नजदीक ही सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल मिल सके। इस नई सुविधा के माध्यम से हिसार और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह ओपीडी उन्नत लिवर ट्रांसप्लांट मूल्यांकन, सर्जरी के बाद की देखभाल और लिवर से जुड़ी पुरानी बीमारियों के दीर्घकालिक प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।
डॉ. अजिताभ ने आगे कहा, ‘हमारी ओपीडी सेवाएं न केवल रोग की रोकथाम और परामर्श प्रदान करेंगी, बल्कि काम्प्लेक्स सर्जरी तक विस्तृत देखभाल भी उपलब्ध कराएंगी। हमारा लक्ष्य समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण में सकारात्मक योगदान देना है, और यह ओपीडी उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’ मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपडग़ंज लिवर ट्रांसप्लांट और हेपेटोबिलियरी देखभाल के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। हिसार में शुरू की गई यह ओपीडी अस्पताल की पहुंच को व्यापक बनाने और स्थानीय समुदाय को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस अवसर पर डॉ. कपिल जैन भी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button