अन्यहरियाणाहिसार

ओडीएम महिला महाविद्यालय में टैलेंट हंट का आयोजन

छात्राओं ने नृत्य, गायन, कविता, वाद-विवाद, अभिनय व हास्य प्रस्तुति से बिखेराप्रतिभा का रंग

ओडीएम महिला महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी कला एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए उपस्थितजनों की खूब सराहना बटोरी।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत सिंह एवं प्राचार्या शशि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एकल एवं समूह नृत्य, गायन, कविता पाठ, वाद-विवाद, अभिनय तथा हास्य प्रस्तुति जैसी विभिन्न श्रेणियों को शामिल किया गया। प्रतिभागी छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। नृत्य एवं गायन की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जहां दर्शकों का मनोरंजन किया, वहीं कविता पाठ, वाद-विवाद और अभिनय के माध्यम से छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति क्षमता का परिचय दिया। हास्य प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में खूब रंग जमाया।महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारना भी उतना ही आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्राओं के उत्साह एवं शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षक वर्ग, गैर-शैक्षणिक स्टाफ तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button