हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना की तीसरी वर्षगांठ भंडारे का आयेाजन

विधि-विधान से की गई भगवान देव नारायण, मां दुर्गा और श्री श्याम बाबा की पूजा-अर्चना
हिसार, 19 अक्टूबर। मिल गेट स्थित हनुमान कॉलोनी के हनुमान मंदिर में भगवान देव नारायण, मां दुर्गा एवं श्री श्याम बाबा की मूर्ति
स्थापना की तीसरी वर्षगांठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई तथा भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर के प्रधान सुनील रावत ने बताया कि मंदिर में मूर्ति स्थापना की वर्षगांठ हर वर्ष धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस बार भी आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, आपसी भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में मंदिर के उपप्रधान सतबीर गुर्जर सहित मंदिर की पूरी कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर रामनिवास शर्मा, रघवीर शर्मा, प्रदीप बंसल, सतबीर शर्मा, राम कसाणा, सुरेश गुर्जर, अमित राव, रवि गुर्जर, संदीप गुर्जर, महेंद्र गारेल, विनोद, सुमेर रावत, रतन सैनी और श्रीपाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।



