हिसार

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का ‘स्वर्णिम भारत अनुभूति महामेला’ 28 फरवरी से पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में

28 फरवरी से 2 मार्च 2025 रोजाना सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक लगेगा मेला

एंटिक ट्रुथ | हिसार

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा हिसार में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के तीन दिवसीय आध्यात्मिक महामेले का आयोजन होगा जिसमें लोगों को अनोखे और प्रेरणादायक अनुभव मिलेंगे। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ‘स्वर्णिम भारत अनुभूति महामेला’ का भव्य आयोजन हिसार के पुराना गवर्नमैंट कॉलेज मैदान में 28 फरवरी से 2 मार्च तक प्रतिदिन 10 से रात्रि 8 बजे तक किया जा रहा है जहां ज्ञान, मनोरंजन और आत्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम होगा। मेले में प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा।
यह जानकारी देते हुए हिसार केंद्र की प्रमुख बहन बी.के. रमेश कुमारी ने बताया कि हिसार में पहली बार इस महामेले का आयोजन हो रहा है जो आपकी सोच और आपके जीवन के दृष्टिकोण को बदलेगा और आप जीवन में शांति, खुशी और एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। इस मेले में समृद्ध, स्वर्णिम और शांतिपूर्ण भारत की झलक एक भव्य प्रदर्शनी के माध्यम से देखने को मिलेगी। मेले में राजयोग मेडिटेशन करवाया जाएगा जिसमें स्वयं को भीतर से जानने और जीवन में शांति लाने के रहस्य सिखाए जाएंगे। इसके अलावा बच्चों के लिए फ्री झूले और इंटरैक्टिव गेम्स होंगे और मूल्य आधारित खेल गतिविधियां भी होंगी। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने की अद्भुत तकनीकें मेले में सिखाई जाएंगी। मेले में फ्री होम्योपैथी परामर्श, नशामुक्ति सलाह स्वास्थ्य और सुखी जीवन के लिए विशेष परामर्श दिया जाएगा। 3डी शो के माध्यम से रोमांचक और ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां दी जाएंगी जो आपकी सोच को नया आयाम देगा। इसके अलावा 12 ज्योतिलिंग के दर्शन आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का अनोखा अनुभव देंगे। मोटिवेशनल और स्ट्रेस रिलीफ जोन की कार्यशालाओं में हिसार सहित पूरे देश से आए लोग विशेष मानसिक शांति और प्रेरणा को महसूस करेंगे। बहन बी.के. रमेश कुमारी ने भारत के स्वर्णिम भविष्य की झलक पाने और अपने जीवन को नई दिशा देने के लिए सभी से इस मेले में पहुंचने का अनुरोध किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button