हरियाणाहिसार

आईपीएस अधिकारी और प्रगतिशील किसान धर्मवीर पूनिया को कृषि मेले में हरियाणा के कृषि मंत्री ने किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्वारा सेवा मेडल से सम्मानित हो चुके हैं धर्मवीर पूनिया-

एंटिक ट्रुथ | हिसार

हरियाणा पुलिस सेवा में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी और आधुनिक कृषि के क्षेत्र में मिसाल बने मूलत: गांव किरोड़ी एवं वर्तमान में हिसार के सैक्टर-14 निवासी धर्मवीर पूनिया को लोहारू में आयोजित कृषि एवं बागवानी मेले में रंगीन शिमला मिर्च की उत्कृष्ट खेती के लिए हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा द्वारा मोमेंटो, प्रमाण पत्र और 21,000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
धर्मवीर पूनिया का कृषि और प्रशासन दोनों में उत्कृष्ट योगदान है। वे केवल हरियाणा सरकार में एक कर्तव्यनिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं, बल्कि वे खेती में नवाचार कर किसानों के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बने हैं। उनकी पुलिस सेवा और सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने खेती के क्षेत्र में भी नई मिसाल कायम की है। अपने प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ श्री पूनिया खीरा, टमाटर और शिमला मिर्च की खेती को उन्नत पॉलीहाउस तकनीक के माध्यम से कर रहे हैं। वे प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देते हुए किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन की नई तकनीकें सिखा रहे हैं।
धर्मवीर पूनिया ने रोजगार और नवाचार को बढ़ावा दिया। उन्होंने न केवल अपनी खेती में नवीनतम तकनीकों का उपयोग किया है, बल्कि वे अपने क्षेत्र में किसानों को जागरूक कर उन्हें तकनीकी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सक्षम बनाने में भी योगदान दे रहे हैं। उनकी इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में नए रोजगार के अवसर उत्पन्न हो रहे हैं और खेती को एक उन्नत व्यवसाय के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है।
धर्मवीर पूनिया ने बताया कि कृषि मेले में आधुनिक तकनीकों की झलक देखने को मिली।  अर्धशुष्क बागवानी उत्कृष्टता केंद्र, गिगनउ में आयोजित इस मेले में कृषि वैज्ञानिकों, अनुभवी किसानों और सरकारी विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक खेती तकनीकों, बागवानी, जल संरक्षण, और जैविक खेती पर महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में किसानों ने इस मेले में भाग लिया और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की।
धर्मवीर पूनिया एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं। उनकी कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सरकारी सेवा और कृषि दोनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने का सपना देखते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के किसानों के लिए एक नई दिशा और प्रेरणा प्रदान कर रहा है। उनकी इस उपलब्धि से हरियाणा के किसानों और विशेष रूप से युवा उद्यमियों को कृषि को एक संभावित और लाभदायक व्यवसाय के रूप में अपनाने की नई प्रेरणा मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button