राजनीति

राजेश हिन्दुस्तानी ने मुख्य न्यायाधीश व राष्ट्रपति को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव अपनी देखरेख में करवाने की अपील की

जो चुनाव अधिकारी गलत तरीके से काम करते पाया जाए उस पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए : राजेश हिन्दुस्तानी

एंटिक ट्रुथ | हिसार

जागो मानव-बनो इंसान संस्था के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता गंगापुत्र राजेश हिन्दुस्तानी ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश माननीय डी.वाई. चंद्रचूड को पत्र लिखकर भारत के लोकतंत्र व संविधान के हित में चुनाव अपनी देखरेख में कराने की अपील की। आपने लोकतंत्र व संविधान के रक्षक के रूप में कई बेहतरीन फैसले दिए हैं जिसकी सराहना पूरा देश करता है। अब आप पर ही पूरे देश की उम्मीदें हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव व देश के कई भागों में ईवीएम बारे आ रही खबरें और सत्ताधारी पार्टी द्वारा संसाधनों के दुरुपयोग तथा मुख्य चुनाव आयोग द्वारा भाजपा सरकार के दबाव में काम करके कार्यवाही ना करना विपक्षी पार्टियों की सुनवाई ना करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। साफ छवि के आजाद उम्मीदवारों को तो बेहवजह गैर कानूनी ढंग से उनके नामांकन तक गलत तरीके से रद्द कर दिए जाते हैं जबकि देश में अपराधी लोगों को चुनाव लड़वाया जाता है। जो चुनाव अधिकारी गलत तरीके से काम करते पाया जाए उस पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।
राजेश हिन्दुस्तानी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की विश्व में सबसे बड़े, अच्छे और मजबूत लोकतंत्र की मान्यता है पर पिछले कुछ सालों से जो लोकतंत्र व संविधान के मूल्यों, आदर्शों की हानि होने से विश्व भर में भारत की छवि पर असर पड़ा जो कि पूरे विश्व की भारत के चुनावों की ओर निगाहें हैं वो लोकतंत्र व संविधान के मूल्य कायम रहें तभी सबसे बड़े लोकतंत्र की विश्व में मजबूत साख बनी रहेगी।
राजेश हिन्दुस्तानी ने कहा कि वे एक 33 वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता हैं किसी पार्टी के मैंबर नहीं हैं। समाज व राष्ट्रहित में निरंत सेवारत्त हैं। पीडि़तों की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा लोकहित के अनेक कार्य शासन-प्रशासन नेताओं के समक्ष उठाकर मामले हल करवाते हैं। राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने हेतु 13 वर्ष से लगातार राष्ट्रीय ध्वज राजेश हिन्दुस्तानी के हाथ में कई घंटे रहता है। हिसार व हरियााणा में शुद्ध पेयजल सत्याग्रह के कई वर्ष धरने द्वारा जलघरों को पानी लाने वाले छोटी नहरें कवर करवाई जिनमें गंदगी व मृत जीवन पीने के पानी में आते थे। मेरे संघर्ष व प्रयासों से करोड़ों लीटर पानी की बचत हुई और साफ पानी हरियाणा के लोगों को मिला। पर्यावरण मुहिम, नशा विरोधी व अन्य अनेक कार्य लगातार जारी हैं। जो सीआईडी समेत राजनीतिक सामाजिक, धार्मिक, लाखों लोगों को पता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button