सर्वजन समाज पार्टी ने भाजपा को दिया खुला समर्थन
राष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीरता व साफ नीयत से काम कर रही मोदी सरकार, इसलिए हमारा समर्थन चौ. रणजीत चौटाला को : नंद किशोर चावला

एंटिक ट्रुथ | हिसार
नंदकिशोर चावला राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजन समाज पार्टी एवं तीसरा मोर्चा ने कहा कि देश में लोक सभा चुनाव हो रहे हैं। हरियाणा में २५ मई को वोट डाले जाएंगे। सर्वजन समाज पार्टी ने निर्णय लिया है कि भारतीय जनता पार्टी देश के राष्ट्रीय मुद्दों पर साफ नीयत व गंभीरता से काम कर रही है। पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई राष्ट्रीय मुद्दों को हल भी किया है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चौधरी रणजीत सिंह चौटाला लोकसभा उम्मीदवार हिसार को सर्वजन समाज पार्टी समर्थन करती है और सभी साथियों से अनुरोध करती है कि २५ मई को कमल का बटन दबाकर चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को कामयाब करें।
चावला ने कहा कि हिसार लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा बवानी खेड़ा, उचाना विधानसभा तथा जिला हिसार का तमाम क्षेत्र आता है जिसमें हिसार, हांसी, बरवाला, नारनौंद, उकलाना, नलवा, आदमपुर विधानसभा आता है। भविष्य में सरकार से हमारे निम्नलिखित मांगें रहेंगी जिनमें डिस्ट्रिक्ट एवरग्रीन सोसायटी बैंक को दी हिसार जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक लि. में मर्ज करना। हिसार से जींद वाया मसुदपुर लोहारी राघो राखी गढ़ी सडक़ मार्ग से जोडऩा। मसुदपुर में शुगर मिल खोलना। राखी गढ़ी में पूना यूनिवर्सिटी की ब्रांच खोलना और बरवाला से महम वाया बयाना खेड़ा से लोहारी राघो चार किलोमीटर सडक़ मार्ग को सरकार से कार्य करवाने पर जोर दिया जाए।
नंदकिशोर चावला ने कहा कि चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को लोकसभा में कामयाबी सर्वजन समाज पार्टी की कामयाबी है सभी साथी जोर-शोर चौ. रणजीत सिंह चौटाला उम्मीदवार लोकसभा हिसार का प्रचार करे और विजय बनाने का आशीर्वाद दे।



