सर्वजन समाज पार्टी ने उपायुक्त को पत्र सौंपकर हिसार से जींद वाया मिर्जापुर खरकड़ी-चैनत, मसुदरपुर, लोहारी राघो राखी गढ़ी सडक़ मार्ग जोडऩे की उठाई मांग

एंटिक ट्रुथ | हिसार
सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने हिसार के जिला उपायुक्त को पत्र सौंपकर हिसार से जींद वाया मिर्जापुर, खरकड़ी, चैनत, मसूदपुर, लोहारी राघो, राखी गढ़ी सडक़ मार्ग जोडऩे की मांग की है। उपायुक्त महोदय ने शीघ्र इस संबंध में कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
नंद किशोर चावला ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिनांक 7-5-16 को नारनौंद रैली में हिसार से जींद वाया मिर्जा पुर खरकड़ी चैनत मसुद पुर लोहारी राघो राखी गढ़ी सडक़ मार्ग से शीघ्र जोडऩे की घोषणा की थी। इसके बाद हरियाणा सरकार द्वारा दिनांक 21-1-19 को 100 करोड़ रुपए की टैक्निकल और प्रशासनिक स्वीकृति लोक निर्माण सडक़ एवं भवन विभाग हरियाणा चंडीगढ़ को दी गई है। मसुद पुर से राखी गढ़ी तक सडक़ मार्ग जोडऩे के लिए 8 किलोमीटर भूमि अधिग्रहण की जानी है। इस बारे में सभी किसानों ने कलेक्टर रेट का 100 प्रतिशत पर भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति भी दे दी है लेकिन फिर भी कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण सडक़ एवं भवन हरियाणा सडक़ बनाने को लेकर कार्यवाही शुरू नहीं कर रहा है।
चावला ने बताया कि लोक निर्माण विभाग हरियाणा राखी गढ़ी में एक बहुत बड़ा म्यूजियम बनाने जा रहा है जिस पर हरियाणा सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर चुकी है और कर रही है बाहर से आ रहे पर्यटकों के लिए हिसार से राखी गढ़ी सीधा सडक़ मार्ग नहीं है और कई बसें बदल कर राखी गढ़ी पहुंचना पड़ता है। वहीं हिसार में हवाई सेवा शुरू होने के बाद इस रोड की जरूरत और अहमितयत और बढ़ जाएगी। हिसार से जींद सीधा राखी गढ़ी सडक़ मार्ग से जोडऩे से हर हिसार व जींद वासी को 20 किलोमीटर कम दूरी और कम किराया देना पड़ेगा और हिसार से जींद जल्दी व सुविधाजनक ढंग से आवागमन हो सकेगा।
नंद किशोर चावला ने उपायुक्त से मांग की कि वे कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण सडक़ एवं भवन हरियाणा को निर्देश देकर हिसार से जींद वाया मिर्जापुर खरकड़ी चैनत मसुद पुर लोहारी राघो मंडी राखी गढ़ीं सडक़ मार्ग से जोडऩे का कार्य शुरू करवाएं ताकि इससे संबंधित लाखों लोगों के साथ-साथ राखी गढ़ी पहुंचने वाले पर्यटकों को भी राहत व सुविधा मिल सके।



