कन्या गुरुकुल घिराय में सात दिवसीय योग शिविर शुरू

एंटिक ट्रुथ | हिसार
स्वामी दीप्तानंद कन्या गुरुकुल घिराय में 25 से 31 मई तक 7 दिवसीय योग शिविर का गुरुकुल कार्यकारिणी के तत्वाधान में शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ रामकुमार आर्य शक्ति वर्धक सीड्स हिसार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर गुरुकुल संस्थापक स्वामी कृष्णानंद महाराज, बहन सुनीता देवी, यज्ञ प्रेमी मांगेराम आर्य, पूर्व सरपंच नरेंद्र, धर्मवीर जांगडा पूर्व प्रिंसिपल सुलखनी व गुरुकुल कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। शिविर मेें अजमेर से योग शिक्षिकाएं सुरभि व विमल गुरुकुल की छात्राओं को योगा व आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगी। इस अवसर पर रामकुमार आर्य ने 15000 रुपये का सहयोग योगा किट हेतु व 5 क्विंटल गेहूं का भंडारे के लिए दान किया। वहीं यज्ञ प्रेमी मांगेराम आर्य ने वर्ष भर में यज्ञ में लगने वाले घी का दान दिया। पवन शर्मा रावलवास ने फल व घी का दान दिया।
गुरुकुल प्राचार्या सुनीता देवी ने कहा कि 7 दिवसीय शिविर में छात्राओं को योग की विभिन्न विधियां बताई जाएंगी साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर समापन समय 31 मई सुबह 10 बजे होगा।



