मिंगणी खेड़ा गांव में ब्रह्माकुमारीज द्वारा आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम का आयोजन

एंटिक ट्रुथ | हिसार
मिंगणी खेड़ा गाँव की कुम्हार धर्मशाला में ब्रह्माकुमारीज हिसार सेवा केंद्र द्वारा एक दिवसीय आध्यात्मिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से गाँववासियों को आत्मिक चेतना, परमात्मा की पहचान, और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व की सरल एवं प्रभावशाली जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में विशेष रूप से ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग की ओर से उपस्थित सभी लोगों को आजीवन नशा मुक्त रहने का संकल्प भी दिलवाया गया। कार्यक्रम में गाँव के सभी वर्गों के भाई-बहनों तथा बच्चों ने काफी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम में बीके संतोष, बीके पूनम, बीके अंजली, बीके प्रेरिका, बीके संजय तिवारी, बीके उर्मिल, बीके उमेश, बीके मुकेश, बीके अंकित एवं बीके सुरेन्द्र कक्कड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों से सबको आध्यात्मिक उन्नति एवं नैतिक जीवन की ओर प्रेरित किया। प्रदर्शनी के साथ-साथ ग्रामीणों को यह महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया कि ब्रह्माकुमारीज द्वारा प्रतिदिन शाम 5 से 6 बजे तक माताओं एवं बहनों के लिए, तथा 6 से 6:30 बजे तक भाइयों के लिए नियमित रूप से आध्यात्मिक कक्षाएँ कुम्हार धर्मशाला में ही आयोजित की जांएगी, जिसमें सभी ग्रामवासी भाग लेकर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। गांववासियों ने ब्रह्माकुमारीज के इस सार्थक प्रयास की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समय-समय पर पुन: आयोजित करने की मांग की।



