स्मॉल वंडर स्कूल सैक्टर-15 का वार्षिकोत्सव ‘उड़ान’ इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में 22 को
एंटिक ट्रुथ | हिसार
स्मॉल वंडर स्कूल सैक्टर-15 के वार्षिक उत्सव का आयोजन एचएयू स्थित इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में 22 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। स्कूल प्रिंसिपल तरुणा कुहाड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में रणबीर सिंह गंगवा, कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। वार्षिकोत्सव का टाइटल ‘उड़ान छूना है आसमान’ रखा गया है। 22 फरवरी शनिवार को होने जा रहा कार्यक्रम अपने आपमें अनेक आकर्षण समेटे हुए है। इसमें बच्चों की प्रतिभा व उनके उत्साह का नजारा देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण नर्सरी से यू.के.जी. के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मोबाइल, वेल्कम साँग, पर्यावरण रेट्रो, एजुकेशन एक्ट प्रस्तुत किए जाएंगे जिसमें हर एक्ट में एक मुख्य संदेश व भावना को उजागर किया जाएगा। कक्षा 1 से 5वीं के विद्यार्थियों द्वारा भगत सिंह एक्ट, श्रीकृष्ण सत्यभामा एक्ट, पद्मावत एक्ट, हनुमान चालीसा, फौजी एक्ट, अरुणिमा एक्ट, आकर्षण के केंद्र होंगे जिसमें विद्यार्थी बहुत उत्साह व मेहनत के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।



