स्पाइन कबड्डी लीग सीजन-3 के ट्रायल 20 मई से शुरू
देश भर की महिला खिलाड़ी दे सकेंगी लीग के लिए ट्रायल

एंटिक ट्रुथ | हिसार
उत्तर भारत में महिला कबड्डी में अपनी एक बेहतरीन पहचान बना चुकी स्पाइन कबड्डी लीग ने अपने 2 सीजन पूरे कर लिए हैं। दोनों ही सीजन बड़े स्तर पर कामयाब रहे हैं। अब स्पाइन कबड्डी लीग की आयोजन कमेटी सीजन 3 की तैयारियों में जोर-शोर से लग चुकी है। स्पाइन कबड्डी लीग के संस्थापक योगेश शर्मा ने बताया कि सीजन 3 के लिए 20 मई के आसपास से ट्रायल शुरू होंगे जिसमें देश भर की महिला कबड्डी खिलाड़ी अपना ट्रायल दे सकेंगी। ट्रायल के लिए खिलाडिय़ों को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
योगेश शर्मा ने बताया कि ट्रायल, रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी या लीग के नाम पर खिलाडिय़ों की कोई फीस नहीं लगेगी। स्पाइन कबड्डी लीग सीजन 3 में चयनित होने वाले खिलाडिय़ों को किट जैसी सुविधाएं भी फ्री दी जाएंगी। वही विजेताओं को लाखों रुपए के इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्दी ही स्पाइन कबड्डी लीग सीजन 3 के ट्रायल के लिए तिथि और जगह की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे अपनी तैयारियों में जुट जाएं ताकि अच्छा ट्रायल देकर उत्तर भारत में महिला कबड्डी के सबसे बड़े प्लेटफार्म स्पाइन कबड्डी लीग में खेलकर अपने गेम और टैलेंट को लाखों, करोड़ों लोगों को दिखा सकें।
योगेश शर्मा ने बताया कि महिला खिलाडिय़ों की खेलों में रुचि बढ़ाने के लिए और उन्हें एक बेहतरीन मंच देने के लिए ही महिला कबड्डी का यह एक बड़ा प्लेटफार्म स्पाइन कबड्डी लीग तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि सीजन 3 अपने आप में बहुत खास रहने वाला है इस बार बहुत अलग और शानदार तरीके से आयोजन किया जाएगा। स्पाइन कबड्डी लीग से देश की अनेक नामचीन हस्तियों को जोड़ा गया है जिनकी आधिकारिक जानकारी मीडिया के माध्यम से बहुत जल्दी ही दी जाएगी।



