हिसार

1 सितंबर को हिसार में होगा प्रदेश स्तरीय ब्राह्मण अधिवेशन : अनिल शर्मा सातरोडिय़ा

प्रेस वार्ता में ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों ने उठाई समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अनिल शर्मा सातरोडिय़ा के नेतृत्व में डाबड़ा चौक स्थित एक निजी रेस्तरां में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें ब्राह्मण खाप हरियाणा के अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अनेक प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी व्यक्तियों ने भाग लिया। प्रेस वार्ता में अनिल शर्मा सातरोडिय़ा ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में ब्राह्मण समाज की राजनीतिक भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की।
प्रेस वार्ता में मौजूद अशोक शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण खाप हरियाणा ने कहा की हरियाणा प्रदेश में बहुत लंबे समय से ब्राह्मण समाज को अनदेखा किया जा रहा है जिसको समाज अब सहन नहीं करेगा। इसलिए हम हरियाणा प्रदेश की सभी क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व से मीडिया के माध्यम से कहना चाहते हैं कि ब्राह्मण समाज की हमेशा ही सामाजिक एवं राजनीतिक नेतृत्व में हिस्सेदारी रही है लेकिन पिछले कई वर्षों से सभी राजनीतिक पार्टियों ने मिलकर ब्राह्मण समाज का सिर्फ और सिर्फ वोट के रूप में प्रयोग किया है जिसमें बदलाव की जरूरत है समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया जाना जरूरी है। प्रेस वार्ता में अनिल शर्मा ने बताया कि जल्द ही ब्राह्मण समाज हिसार में 1 सितंबर को प्रदेशस्तरीय ब्राह्मण अधिवेशन करने जा रहा है जिसमें ब्राह्मण समाज के हजारों लोग शामिल होंगे जिससे प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व को बता दिया जाएगा कि ब्राह्मण समाज अब चुप बैठने वाला नहीं है। प्रेस कांफ्रेंस में अनिल शर्मा पार्षद ने भी अपनी बात रखी।
अनिल शर्मा सातरोडिय़ा ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों ने ब्राह्मण समाज का राजनीतिक वर्चस्व को कमजोर करने का काम किया है जो कि इस बार के विधानसभा चुनाव में समाज किसी भी रूप में सहन नहीं करेगा। इसलिए हम आज की मीटिंग में प्रेस के माध्यम से सभी राजनीतिक पार्टियों को चेताना चाहते हैं कि समाज को अनदेखा करना छोड़ें और समाज को उसका राजनीतिक हक दें नहीं तो ब्राह्मण समाज स्वयं इतना मजबूत है की वह अपना हक व फैसले खुद लेने में सक्षम है। प्रेस वार्ता में अनिल शर्मा पूर्व पार्षद एवं रोशनलाल शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण खाप हिसार ने भी अपनी बात रखी।
इस अवसर पर अनिल शर्मा सातरोडिय़ा के अलावा अशोक शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण खाप हरियाणा, रामफल शर्मा पाबड़ा, अशोक शर्मा जिला अध्यक्ष खाप, अनिल शर्मा जिला पार्षद, सुशील शर्मा सरपंच नलवा, बलबीर वत्स खर्बला, रतनलाल शर्मा , मोहनलाल शर्मा, ललित शर्मा आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button